फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत का पुरा महादेव बना देश का सर्वश्रेष्ट पर्यटक गांव, जानिए आखिर यहां ऐसा क्या है खास?

Sat, 28 Sep 2024 02:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
पुरा महादेव मंदिर व गांव - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्रालय ने बागपत जिले के पुरा महादेव गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव चुना है। विश्व पर्यटन दिवस पर यह सम्मान शुक्रवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। बागपत जिले के सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक पर्यटन मेरठ मंडल प्रीति श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल ने यह सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन

2 of 5
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश भर से विभिन्न श्रेणियों में 36 गांवों को सम्मानित किया गया। इसमें एक पुरा महादेव भी है। हेरिटेज श्रेणी में सम्मानित पुरा महादेव गांव ने राज्य को विशेष पहचान दिलाई। 
विज्ञापन

3 of 5
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
पुरा महादेव ग्राम अपने प्राचीन शिव मंदिर के लिए प्रख्यात है। देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक व तीर्थ यात्री गांव में आते हैं। इस गांव को ग्रामीण पर्यटन के लिए तैयार किया जा रहा है।

4 of 5
पुरा महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
यहां होमस्टे सुविधा का विकास, स्थानीय व्यंजनों पर आधारित खानपान व्यवस्था, स्थानीय हस्तशिल्प को विकसित कर यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुरा महादेव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि योजना के तहत तीन चरणों में गांव का चयन किया जाता है। पहले चरण में जिला स्तर से शीर्ष पांच गांवों का चयन किया जाता है। दूसरे में राज्य स्तर से तीन गांवों का नाम को मंत्रालय को भेजा जाता है। तीसरे में राष्ट्रीय स्तर से मंत्रालय इनका अंतिम चयन करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें