फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहा हत्याकांड: पति प्रशांत रातभर हवालात में बैठा रहा, ना सोया और खाना भी नहीं खाया; इस बात के लिए दिखा परेशान

Fri, 09 May 2025 12:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

ठाकुर द्वारा मोहल्ले में प्रशांत ने पत्नी नेहा की छुरे से गले पर वार करके हत्या करने के बाद दिव्यांग ससुर विनोद को भी घायल कर दिया था। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
1 of 9
नेहा का फाइल फोटो और घायल पिता - फोटो : संवाद
शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में अनैतिक संबंधों के शक में पत्नी नेहा की छूरे से 19 वार करके हत्या करने वाला पति प्रशांत रातभर हवालात में बैठा रहा। वह न रातभर सोया और खाना भी नहीं खाया। मेडिकल कराने के बाद पुलिसकर्मी उसे जेल ले जाने लगे तो उसने कहा कि थोड़ी देर के गुस्से ने जीवन बर्बाद कर दिया। वह अपने बेटे के भविष्य को लेकर जरूर परेशान दिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
नेहा हत्याकांड बागपत - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर द्वारा मोहल्ले में प्रशांत ने पत्नी नेहा की छुरे से गले पर वार करके हत्या करने के बाद दिव्यांग ससुर विनोद को भी घायल कर दिया था। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया। पूछताछ में प्रशांत ने पत्नी नेहा पर किसी से फोन पर बात करने और उसके घर आने से पहले कॉल रिकॉर्ड डिलीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

3 of 9
नेहा हत्याकांड बागपत - फोटो : अमर उजाला
इस शक के चलते उसने अपनी पत्नी के फोन कर व्हाट्सप हैक कर अपने मोबाइल में चला लिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी ने फोन पर जेल भिजवाने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। रातभर हवालात में बंद रहे प्रशांत ने जेल जाते समय कहा कि थोड़ी देर के गुस्से ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया।

4 of 9
नेहा की हत्या के बाद पति प्रशांत को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : संवाद
वह कुछ देर के लिए अपने गुस्से पर काबू कर लेता तो उसका जीवन बर्बाद नहीं होता। उसे बेटे की चिंता भी सता रही थी और उसने कहा कि अब बेटे का क्या होगा। उसे उसके बारे में एक बार जरूर सोचना चाहिए था। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रशांत को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
नेहा की हत्या के बाद पति प्रशांत को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : संवाद
बेटा अपनी नानी के पास
नेहा अपने चार वर्षीय बेटे के साथ अपनी मां रंजीता के पास रह रही थी। नेहा की हत्या के बाद पुलिस ने उसके पति प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका बेटा अपनी नानी रंजीता के पास ही है। फिलहाल वहीं उसकी परवरिश करेंगे।
विज्ञापन

6 of 9
नेहा की हत्या के बाद पति प्रशांत को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : संवाद
ओला कैब चलाता है प्रशांत
ओला कैब चलाने वाले प्रशांत और नेहा की प्रेम कहानी छह साल पहले शुरू हुई थी। नेहा का परिवार मूल रूप से सहारपुर जिले के गंगोह का रहने वाला है। प्रशांत होलिका चौक के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, जबकि नेहा पास में एक कॉस्मेटिक सेंटर पर नौकरी करती थी। 
विज्ञापन

7 of 9
नेहा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
प्रशांत जाति से जाट है और नेहा उपाध्याय जाति से ताल्लुक रखती है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और शादी करने की ठान ली। परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद वापस आकर रहने लगे। प्रशांत ने ओला कैब में गाड़ी चलानी शुरू कर दी और दोनों का चार साल का बेटा आर्यन चौधरी है।

8 of 9
नेहा हत्याकांड बागपत - फोटो : अमर उजाला
वो मुझे जेल भिजवाती, अब मैं खुद जा रहा हूं
हत्यारोपी प्रशांत ने बताया कि उसने अपनी पत्नी का व्हाट्सएप हैक कर अपने फोन में चला लिया, इसके बाद उसकी पत्नी के पास आने वाले मैसेज उसके मोबाइल में आने लगे। व्हाट्सएप हैक होने का पता चलने पर नेहा ने उसे फोन पर धमकी दी। उसकी पत्नी उसे जेल भिजवाती, अब वह उसकी हत्या कर खुद जेल जा रहा है। प्रशांत ने कहा कि पत्नी की हत्या का उसे कोई पछतावा नहीं है। 
विज्ञापन

9 of 9
नेहा हत्याकांड बागपत - फोटो : नेहा हत्याकांड बागपत, पत्नी की हत्या
मृतका की मां बोली, हत्या की धमकी मिलने के बाद दिल्ली नहीं गई नेहा 
हत्या की घटना के समय मृतका नेहा की मां रंजीता किसी काम से बाहर गई हुई थी। लोगों की सूचना पर घर पहुंची रंजीता ने बताया कि उसकी बेटी नेहा ने जब से प्रशांत से शादी की, वह खुश नहीं रही, क्योंकि प्रशांत शराब पीता था। उनके बीच बार-बार झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले भी प्रशांत ने नेहा को जान से मारने की धमकी दी तो उसने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने दोनों को बुलाया, लेकिन प्रशांत वहां नहीं गया। रंजीता ने बेटी के हत्यारोपी प्रशांत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें- Sambhal: सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, जताईं ये आपत्तियां

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें