फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा गमों का पहाड़: दो दोस्तों की मौत से पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 29 Jul 2022 06:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
युवकों का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दो दोस्तों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो दोस्तों की मौत से हर तरफ गम का माहौल है और घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। बताया गया कि दोनों अच्छे दोस्त थे। वे गुरुवार को यमुना नहर में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों की नहर में डूबकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नहर से बरामद किए थे। 

बावली रोड निवासी राजा (18) पुत्र जमील और शाकिब (19) पुत्र शौकत नगर की बावली रोड स्थित चीफ गैन हाउस के पास रहने वाले थे। गुरुवार शाम बरसात के बाद बनी उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए दोनों पूर्वी यमुना नहर में बावली झाल के पास कुछ अन्य दोस्तों के साथ नहाने चले गए थे। नहाते वक्त अचानक राजा और शाकिब गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और नहर में कूदकर उन्हें ढूंढने का भी प्रयास किया, लेकिन नहीं मिले।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सीओ युवराज सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। करीब ढाई घंटे बाद दोनों के शव बरामद किए गए। दोनों के शव नहर से निकालकर दिल्ली रोड स्थित नर्सिंगहोम लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
दोनों की नहर में डूबने से मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए। एक साथ दो युवकों की मौत होने से मोहल्ले में मातम छा गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची, वहीं आसपास के लोग मृतकों के परिजनों को शोक संवेदना देने में जुटे थे।

4 of 5
बागपत में दो दोस्तों की डूबकर मौत। - फोटो : amar ujala
बरसात से पूर्वी यमुना नहर में बढ़ा जलस्तर
पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात के कारण गंगा सहित पूर्वी यमुना नहर में ऊपर से पानी छोड़ने के कारण जलस्तर बढ़ गया है। यहीं कारण रहा कि दोनों दोस्त पानी की गहराई का पता नहीं लगा सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नहर। - फोटो : amar ujala
कपड़ों की दुकान पर काम करते थे दोनों दोस्त
राजा और शाकिब दिल्ली बस स्टैंड के पास एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे। मृतक के पिता जमील बाइक मिस्त्री हैं, जबकि शाकिब के दो बड़े भाई हैं। उसके पिता शौकत फलों की रेहड़ी लगाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें