फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव में बागपत की बेटी नैंसी त्यागी छा गई। फैशन डिजाइनर नैंसी वहां रेड कार्पेट पर खुद की निर्मित ड्रेस पहनकर रेड कारपेट पर चली। नैंसी और उसकी ड्रेस शनिवार को खूब चर्चाओं में रही।
विज्ञापन
2 of 7
नैंसी त्यागी
- फोटो : सोशल मीडिया
बागपत के बरनावा निवसी ट्रांसपोर्ट का कार्य कर रहे गजेंद्र त्यागी उर्फ लाला की बेटी नैंसी त्यागी ने अपनी फैशन डिजाइनिंग के दम पर विदेश तक धमाल मचा दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
कान फिल्म फेस्टिवल में नेन्सी त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
गजेंद्र ने बताया कि नैंसी त्यागी ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई हर्रा मेरठ के इंटर काॅलेज से की। उसके बाद वर्ष 2020 में नैंसी त्यागी व उसके भाई मनु त्यागी को उनकी मां माया त्यागी पढ़ाई के लिए दिल्ली के जौहरीपुर में ले जाकर रहने लगी।
4 of 7
नैंसी त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में ही नैंसी त्यागी पढ़ाई करने के साथ ही फैशन डिजाइनिंग करने लगी और वह बड़े फैशन डिजाइनरों के कपड़ों को देखकर घर में सिलाई करती है। उसके बाद उन कपड़ों में रील बनाती है। उसके सहारे ही वह दुनियाभर में पहचान बनाने लगी।
विज्ञापन
5 of 7
कान फिल्म फेस्टिवल में नेन्सी त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
फ्रांस से आया बुलावा तो अब वहां 20 किलो की ड्रेस से छाई
नैंसी त्यागी के विभिन्न सोशल साइटों पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं और इसके सहारे ही अपनी बनाई ड्रेस के कारण चर्चाओं में आई। जिससे उसको फ्रांस में चल रहे कान फिल्म महोत्सव से बुलावा आया। जिसमें हॉलीवुड व बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
6 of 7
नैंसी त्यागी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहां नैंसी त्यागी की एक हजार मीटर कपड़े से बनी 20 किलो की ड्रेस चर्चा में रही। गुलाबी रंग की इस ड्रेस को गाउन की तरह बनाया गया है। उसको पहनकर ही नैंसी कान फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर चली तो हर किसी की नजर उस पर टिक गई। अब हर तरफ नैंसी की चर्चा हो रही है।
नेन्सी की रेड कारपेट वॉक के दौरान पैपराजी से बातचीत के दौरान हिंदी ने हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह ड्रेस उन्होंने खुद ही डिजाइन की है। इसमें एक हजार मीटर कपड़ा लगा है और ये एक महीने में बनकर तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि उनका सपना इतना बड़ा तो नहीं था कि वह यहां पहुंचेंगी लेकिन वह खुश हैं।