सीओ के अनुसार सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने हत्यारोपी मोनिश को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। उसने बताया कि बुधवार को घर कोई नहीं था। वह बहन को छत से नीचे खींचकर लाने लगा। बहन ने हाथापाई की। इस पर उसने बहन को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह बेसुध हो गई। तभी उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद वह भट्ठों के पास जाकर छुप गया। पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा
पुलिस से बोला मोनिश, अब बहुत पछतावा हो रहा
मोनिश ने बताया कि जब उसे लोग ताना मारते थे तो उसे बहुत गुस्सा आता था। इसी गुस्से के कारण ही उसने बहन की हत्या कर दी। मगर, हत्या करने के बाद उसे बहुत पछतावा हुआ कि आखिर उसने यह क्या कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और उसने इस घटना को अंजाम दिया।