फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता मर्डर केस: पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, देखिए तस्वीरें

Sun, 12 Sep 2021 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा नेता का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में भाजपा नेता व गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. आत्माराम तोमर का रविवार को उनके पैतृक गांव बिजरौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में विधायक, जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। बड़ौत से फूलों से सजी पिकअप गाड़ी में उनका शव बिजरौल गांव स्थित श्मशान घाट तक ले जाया गया। उनके दोनों बेटों व भतीजे ने मुखाग्नि दी।

रविवार को डॉ. आत्माराम तोमर के आवास पर सुबह ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जगह-जगह गाड़ी पर लोगों ने फूल बरसाए। श्मशान घाट में उनके दोनों बेटों डॉ. प्रताप व अरविंद के अलावा भतीजे अर्जुन ने संयुक्त रूप से उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, पूर्व विधायक साहब सिंह, रालोद के पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर, चेयरमैन अमित राणा, डॉ. नीरज कौशिक, भाई श्रीभगवान, सपा नेता शोकेंद्र पहलवान, थांबा चौधरी यशपाल चौधरी, बिजेंद्र शर्मा, सुदेश चौहान, सभासद योगेश तोमर, पवन शर्मा, दीपेश तोमर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, अमरजीत पंवार, विनोद पांचाल, हरेंद्र पहलवान, पूर्व प्रधान उपेन्द्र तोमर, सत्यपाल तोमर, वीरेंद्र लौहड्डा, विजय कुमार, अनित तोमर बावली, रालोद के मीडिया प्रभारी अरुण तोमर, गौरव बड़ौत, दीपक, रामपाल नेहरा, रविंद्र राठी, राकेश जैन, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

2 of 7
अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब। - फोटो : amar ujala
अंतिम संस्कार के बाद भाई व बेटे ने देखी सीसीटीवी फुटेज
अंतिम संस्कार के बाद बड़ौत पहुंचने पर उनके भाई श्रीभगवान और अमेरिका से लौटे बेटे इंजीनियर अरविंद ने मकान के सामने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्यारोपियों की फुटेज भी देखी।
विज्ञापन

3 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम, शरण देने वाले दो गिरफ्तार 
भाजपा नेता व गन्ना शोध संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. आत्माराम तोमर के हत्यारोपियों को शरण देने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के आने का पता चलने पर दोनों हत्यारोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस का दावा है कि डॉ. आत्माराम की हत्या रुपये के लेनदेन में हुई है। हत्यारोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी में खोखले दावे और ताबड़तोड़ हत्याएं: कहीं भाजपा नेता तो कहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी का मर्डर, देखें चार हत्याओं की दर्दनाक तस्वीरें

4 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डॉ. आत्माराम तोमर के हत्यारोपी प्रवीण और उसका दोस्त बलराम पहले मनमोहन पुत्र वेदप्रकाश निवासी सांकलपुट्ठी थाना चांदीनगर के यहां पर छिपे थे और यहां से सुभाष पुत्र धारा निवासी सोंटा थाना बाबरी जनपद शामली के पास पहुंच गए है। पुलिस ने दबिश दी तो हत्यारोपी भाग गए।
विज्ञापन

5 of 7
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनको पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: हंसता हुआ चेहरा और हजारों सपने... पर दरिंदों ने उजाड़ दी दुनिया, मर्डर की दास्तां सुन उड़े हर किसी के होश
विज्ञापन

6 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
एसपी का कहना है कि डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या रुपये के लेनदेन में करने की बात परिजन बता रहे हैं। आरोपियों के पकड़े जाने पर ही स्थिति साफ होगी। दोनों हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने वाले उनके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। जल्द ही दोनों फरार हत्यारोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें