फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने सुनाई सिनौली के इतिहास की दास्तां, शस्त्र विद्या में माहिर थीं महिलाएं, तस्वीरें

Fri, 19 Feb 2021 04:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
सिनौली उत्खनन
बागपत में सिनौली के उत्खनन में मिले चार हजार साल पुराने इतिहास को अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत किया गया है। ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई सीरीज ‘सीक्रेटस ऑफ सिनौली-डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी’ में सिनौली के इतिहास को अभिनेता मनोज वाजपेयी ने प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

2 of 7
बड़ौत के सिनौली उत्खनन स्थल से प्राप्त शवदाह भट्ठी - फोटो : अमर उजाला
आगरा सर्किल में सिनौली को 267वां संरक्षित स्मारक घोषित किया जा चुका है। सिनौली में 28.75 हेक्टेयर जमीन संरक्षित स्मारक एवं अवशेष स्थल घोषित की गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
सिनौली उत्खनन
पुरातत्व विभाग की ओर से कराए गए उत्खनन में मिले योद्धाओं के रथ, कंकाल, धनुषबाण और तलवार से चार हजार साल पुराने इतिहास की पुष्टि हो चुकी है। सिनौली में मिली दस में से तीन कब्र महिलाओं की थीं, जिनमें तलवार और धनुषबाण खुदाई में मिले। इससे जाहिर है कि सिनौली की महिलाएं तलवार और धनुष-बाण चलाने में माहिर रहीं होंगी। 

4 of 7
सिनौली उत्खनन
एक योद्धा की तरह ही हुए उनके अंतिम संस्कार के दौरान शाही ताबूत में सम्मान के तौर पर तलवार और धनुषबाण रखे जाने की परंपरा थी। उत्खनन में कब्र संख्या नौ पर धनुष बाण की पुष्टि हो चुकी है। यह सवाल अनसुलझा है कि महिलाओं के कंकाल में टखने से नीचे के पैर कटे हुए क्यों मिले हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन रथ दबा मिला था, जिससे पता चलता है कि योद्धा के रथ को भी दफना दिया गया। शाही ताबूत, प्राचीन रथ, महिला का कंकाल, धनुष, तांबे की तलवार और मृदभांड सामने आए थे। महिला के कंकाल के पास कॉपर का शीशा, हड्डियों से बना कंघा मिला था।  
विज्ञापन

6 of 7
सिनौली उत्खनन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक डॉ. संजय मंजुल कहते हैं कि उत्खनन में जो चीजें मिली हैं, उनके आधार पर कह सकते हैं कि महिला धनुष बाण चलाने में निपुण थीं और बहादुर थीं। ढाल में इस तरह कॉपर लगाई गई थी कि लड़ाई के दौरान अगर ढाल टूट भी जाए तो वह अलग-अलग न हो और योद्धा की जान बची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला
- 13 साल में दो बार उत्खनन
वर्ष 2005 में सिनौली में उत्खनन हुआ था। तब यहां हड़प्पाकालीन कब्रगाह मिला था, जिसमें 110 कंकाल मिले थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें