बागपत में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एएसपी मनीष मिश्र, सीओ हरीश भदौरिया ने भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मृतक के पिता ने गांव के ही विशांत, उसके भाई आशीष, पिता लोकेंद्र, विशु निवासी मलकपुर को नामजद किया है। पुरानी रजिंश को हत्या के पीछे कारण बताया गया है। सीओ के मुताबिक, विशाल वर्ष 2020 में हुए जानलेवा हमले के मामले में जेल गया था और जमानत पर बाहर था।
गोलियां मारने के बाद वाहन से भी कुचलने की आशंका
हत्यारोपियों ने विशाल के चेहरे, सिर और कमर पर गोलियां मारीं। मौके से 315 और 312 बोर के तीन-तीन खोखे मिले हैं, शव पर चोटों के निशान देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे आठ-दस गोलियां मारीं गईं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद उसके शव को किसी वाहन से कुचला गया।