कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ करके की गई, जिसमें प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी, वन एवं पर्यावरण मंत्री केपी मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने आहुति दी। बनारस के आचार्यों ने यमुना घाट पर महाआरती की और कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। मंत्रियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में दीपदान किए और श्रद्धालुओं ने भी यमुना नदी में पूजा अर्चना की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर यमुना का अभिषेक किया गया और फिर वहां मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सुदेश चौहान, अनिल तोमर, अमित जैन, पंडित जयभगवान शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।