कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को ही पुलिस-प्रशासन अभी शांत नहीं करा पाया था कि गुरुवार शाम तीन बजे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी जिले की सीमा पर पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें अतरौलिया थाना क्षेत्र के लोहरा टोल प्लाजा पर रोक दिया।
इस पर चंद्रशेखर समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गए। एसडीएम और सीओ ने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे धरने से उठने के लिए तैयार नहीं थे। करीब पांच घंटे तक धरना देने के बाद रात आठ बजे पुलिस ने उन्हें और उनके सौ से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को मौके पर ही जमानत दे दी गई।