फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सिसकियों से हुई सुबह, एक साथ जलीं चार मासूमों की चिताएं, हर तरफ चित्कार सुन कांप उठा कलेजा

Thu, 11 Apr 2024 03:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में नहाते समय पोखरी में डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई थी। सभी बच्चों के शव गुरुवार की सुबह जौनपुर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर तरफ सिसकियां और चित्कार सुनकर लोगों का कलेजा कांप उठा। 
विज्ञापन
1 of 6
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत की घटना ने लोगों को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद पूरी रात मृत बच्चों के घरवालों की सिसकियां और चित्कार सन्नाटे को चिरती रहीं। गुरुवार की सुबह सभी बच्चों का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों के साथ ही पूरा गांव रो पड़ा। हर ओर चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी। मृत सगे भाइयों के पिता दिल्ली से घर लौटे तो बच्चों के शव देखकर दहाड़े मारकर रोने लगे। गांव के श्मशान स्थल पर एक साथ चारों मृत बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे बच्चे
जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशलगांव के रहने वाले यश (08), अंश (08), समर उर्फ राजकुंवर (09) व राजकमल (05) बुधवार को दिन में गेहूं की बाल एकत्र करने के लिए घर से निकले थे। वे गांव के उत्तर स्थित पोखरी की तरफ गए थे। आसमान से बरस रही आग की तपन से परेशान होकर चारों बच्चे पोखरी किनारे कपड़े उतारकर नहाने चले गए और पोखरी में डूब गए। 
विज्ञापन

3 of 6
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति ने पोखरी के किनारे रखे बच्चों के कपड़ों को देखा तो आशंका होने पर उसने शोर मचाया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे तो कुछ लोग पोखरी में बच्चों को ढूंढने उतर गए। कुछ ही देर में चारों बच्चों को अचेतावस्था में पोखरी से निकालकर इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान देर शाम चारों की मौत हो गई। 

4 of 6
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह छह बजे के लगभग चारों बच्चों के शव जौनपुर में पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृत बच्चों के परिजनों के साथ ही पूरे गांव के लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। 
विज्ञापन

5 of 6
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में शामिल सगे भाइयों के पिता भी घटना की सूचना पर दिल्ली से लौट आए। बच्चों के शव देखकर वह बेहोश हो जा रहे थे। घरवालों का बिलखना देख वहां मौजूद हर शख्स रो पड़ा। लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी, कि भगवान ऐसा दिन किसी को न दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
चारों बच्चों के शव का गांव के ही श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही रिश्तेदार व पूरा गांव मौजूद रहा। पीड़ित परिवारों के करूण क्रंदन से हर कोई गमगीन हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें