पुलिस के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरहीखुर्द गांव निवासी अमीर हमजा(28) पुत्र मुख्तार अहमद ने शाहगंज में जमीन ली है, जिसकी इन दिनों बाउंड्री हो रही थी। शुक्रवार को अमीर अपने मित्र मो. आतिफ अंसारी(30) पुत्र मो. इरफान निवासी जगदीशपुर थाना कोतवाली फूलपुर के साथ कार से शाहगंज अपने जमीन की हो रही बाउंड्री को देखने गया था।