सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल आजम खां और शिवपाल सिंह यादव के बीच सोमवार देर शाम मुलाकात हुई। दोनों में करीब 30 मिनट बंद कमरे में बात हुई। लेकिन दोनों ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताया है। मंगलवार को भी दोपहर बाद तक आजम खां लखनऊ में रहे, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनकी बात तक नहीं हुई है। जेल से रिहा होने के बाद आजम खां से शिवपाल यादव की यह दूसरी मुलाकात है। सोमवार को आजम खां ने बेटे अब्दुल्ला संग विधान सभा में शपथ ग्रहण किया। दोपहर बाद अब्दुल्ला और अखिलेश की मुलाकात हुई, लेकिन आजम खां से बात तक नहीं हुई। देर शाम शिवपाल सिंह यादव चुपचाप निकले और आजम खां के घर पहुंच गए। यहां दोनों की करीब 30 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। सूत्रों का कहना है कि दोनों सपा शीर्ष नेतृत्व से खफा चल रहे हैं। ऐसे में वे भविष्य की सियासी स्थितियों को लेकर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आजम खां व शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव को लेकर भी उनके बीच बातचीत हुई है। आजम खां ने खुलकर कुछ नहीं बोला है। इतना जरूर कहा कि शिवपाल सिंह से आगे भी मुलाकात होती रहेगी। मेरी किसी से नाराजगी नहीं है। नाराज होने की मेरी औकात नहीं है। साथ ही यह भी जोड़ा कि जो मिलने आए हैं वो उनकी मोहब्बत है।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
एक तरफ शिवपाल सिंह यादव से आजम की लगातार मुलाकात हो रही है तो दूसरी तरफ मंगलवार शाम तक उनकी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कोई बात नहीं हुई है। इसे सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है।
4 of 5
आजम खां
सपा ने सिब्बल को राज्यसभा भेजा तो अच्छी बात
सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजती है तो अच्छी बात है। कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजे जाने से मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। इससे पहले भी वह कपिल सिब्बल की तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार जता चुके हैं।
मुलायम के बार में कोई कमेंट नहीं
आजम खां ने यह भी कहा कि रामपुर से वह उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। कोई भी उम्मीदवार हो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के सवाल पर आजम खां ने कहा कि वह बड़े नेता हैं और अपनी मर्जी के मालिक हैं। उनके बारे में कोई कमेंट नहीं किया जा सकता है।