फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर झूमी अयोध्या: साधु-संतों ने की पुष्पवर्षा, गूंजे बधाई गीत; लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

Fri, 27 Mar 2026 02:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 9 बजे तक 10 लाख से अधिक ने सरयू में डुबकी लगाई। इस मौके पर शहर भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। भगवान श्रीराम के जन्म होते ही साधु संतों ने पुष्पवर्षा की। बधाई गीत गाए।आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
1 of 7
रामनवमी पर झूमी अयोध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को रामनवमी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह 9 बजे तक करीब 10 श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान कर लिया। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस वर्ष पिछले साल से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने पहले से ही पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन

2 of 7
एडीजी ज़ोन लखनऊ प्रवीण कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे। कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। 
विज्ञापन

3 of 7
कनक भवन में झूमते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, रामलला के जन्म के शुभ अवसर पर भए प्रकट कृपाला दीनदयाला की स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कनक भवन और हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए।

4 of 7
रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामभक्तों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ रामलला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मौसम ने भी करवट ली। सुबह तक जहां हल्की बारिश और ठंडक के कारण मौसम सख्त बना रहा।
विज्ञापन

5 of 7
राजेश कुमार, मंडलायुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामभक्तों ने पूरे उत्साह और हर्ष के साथ अपने रामलला का जन्मोत्सव मनाया। इस पावन अवसर पर मौसम ने भी करवट बदली। सुबह तक जहां हल्की बारिश और ठंडक के कारण मौसम सख्त बना रहा।
विज्ञापन

6 of 7
साधु-संतों ने की पुष्पवर्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साधु-संतों ने की पुष्पवर्षा, गूंजे बधाई गीत

भगवान श्रीराम के जन्म होते ही पूरे अयोध्या में भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया। इस दौरान साधु-संतों ने राम पथ से राम जन्मभूमि पथ होते हुए श्रीराम मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जगह-जगह संतों द्वारा बधाई गीत गाए गए। इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे और इस अद्भुत दृश्य का आनंद लेते नजर आए। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आयोजन भी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें