फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या रेप केस: एक आरोपी का भी DNA मैच हुआ तो होगा ये एक्शन... इस आधार पर कम नहीं होंगी सपा नेता की मुश्किलें

Wed, 07 Aug 2024 08:36 AM IST
शाहरुख खान सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 9
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का मंगलवार को गर्भपात कराया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह गर्भपात कराया। इस मामले पर केजीएमयू प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। हालांकि अस्पताल के सूत्रों तथा पीड़िता की मां ने मंगलवार दोपहर गर्भपात होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही पीड़िता के गर्भपात के बाद डीएनए जांच के लिए जांच अधिकारी को भ्रूण सैंपल भी दिया गया है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान की जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 9
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
उधर, किशोरी से दुष्कर्म के मामले में विपक्ष व आरोपी पक्ष भले ही डीएनए टेस्ट कराने की पुरजोर मांग कर रहा है, लेकिन सिर्फ डीएनए टेस्ट के आधार पर ही आरोपी सपा नेता नहीं बच सकेगा। दोनों में किसी एक आरोपी का भी डीएनए मैच हुआ तो दोनों ही कार्रवाई की जद में आएंगे। विवेचना के बाद चार्जशीट दाखिल होगी और कोर्ट से अंतिम फैसला होगा।

 
विज्ञापन

3 of 9
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बेकरी मालिक व सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उनके नौकर सीतापुर निवासी राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

4 of 9
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उनकी संपत्तियों को अवैध बताकर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। वहीं, दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भ में 12 सप्ताह का भ्रूण भी पल रहा था।

 
विज्ञापन

5 of 9
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
संवेदनशील मामला होने के कारण समाजवादी पार्टी इस मामले में खुलकर कुछ बोल तो नहीं पा रही है, लेकिन हकीकत जानने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत जिले के सपा नेता व आरोपी के परिजन भी इसकी पुरजोर मांग कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 9
पीड़िता को एंबुलेंस से रवाना किया गया। - फोटो : amar ujala
इसके पीछे उनकी मंशा है कि यदि किशोरी के गर्भ में पल रहे भ्रूण का डीएनए सपा नेता के डीएनए से मैच नहीं हुआ तो वह बच सकते हैं। लेकिन कानून के जानकार इस संभावना को नकार रहे हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 9
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
उनका मानना है कि मामला सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा है। ऐसे में यदि डीएनए दूसरे आरोपी राजू के डीएनए से मैच होता है, तब भी मोईद खान पर दुष्कर्म के आरोपों को नकारा नहीं जा सकेगा। 

 

8 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस दशा में भी सपा नेता की मुश्किलें कम नहीं होंगी। बल्कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों व पीड़िता और परिजनों के बयानों के आधार पर न्यायालय ही अंतिम निर्णय लेगा। ऐसे में सपा नेता के लिए न्यायालय ही उम्मीद की आखिरी किरण बचेगी।
विज्ञापन

9 of 9
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में यदि एक भी आरोपी का डीएनए मैच हुआ तो दूसरे को सिर्फ आधार पर क्लीनचिट नहीं दी जाएगी। बल्कि विवेचना के आधार पर जो तथ्य व साक्ष्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।
-प्रवीण कुमार, आईजी, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें