यूपी सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी पदों के लिए 15-16 अक्टूबर को यूपी पेट (UP PET 2022) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों को जंग लड़नी पड़ी। प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनें चलाने के बावजूद परीक्षार्थियों को ट्रेनों में लटककर यात्रा करनी पड़ी। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़, आगरा आदि शहरों में परीक्षार्थियों को बसों की छतों पर बैठकर, पीछे लटककर यात्रा करते भी देखा गया।