फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियों की लव स्टोरी: थाने पहुंच सहेली की शादी रुकवाने की लगाई गुहार, कही ऐसी बात सब रह गए हक्के-बक्के

Sat, 29 Oct 2022 09:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 5
two girls love story - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा के गजरौला इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुन आप दांतों तले उंगलियां दबा बैठेंगे। यहां ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली एक युवती ने पुलिस से अपनी सहेली की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। कहा कि वह अपनी सहेली के बिना नहीं रह सकती। उसे सहेली के साथ ही रहने दिया जाए। पुलिस से गुहार लगाने से पहले युवती ने 1090 पर भी फोन किया। युवती द्वारा सहेली के साथ रहने की जिद इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। बताया जा रहा है कि युवती अपने परिजनों से अलग सहेली के साथ किराये के मकान में रहती है। सहेली की शादी तय होने से वह परेशान है।
विज्ञापन

2 of 5
अमरोहा गजरौला कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया
बिजनौर जिले की एक 20 वर्षीय युवती गजरौला में ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। उसकी एक मोहल्ले में बहन रहती है। बावजूद इसके वह अपनी बहन से अलग रहती है। वह दूसरे मोहल्ले में किराए पर अपनी सहेली के साथ रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
अब उसकी सहेली के परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उसका रिश्ता कर दिया है। अगले महीने उसकी शादी है। यह भनक ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली युवती को लगी तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
शुक्रवार की सुबह 1090 पर फोन किया और सहेली की शादी रुकवाने की मांग की। इसके बाद वह थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
थाने में पहुंचकर युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि युवती को यह कह कर समझा दिया कि वह अपनी शादी भले ही न करे, लेकिन किसी और की रोकने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें