उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां उझारी कस्बे के एक मोहल्ले में युवक निकाह का झांसा देकर करीब एक साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा। शादी के लिए युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी रिजवान ने जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले आरोपी शादी की बात करने पर बहाने बनाकर बात को टाल देता। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे के ही एक युवक ने करीब साल पहले निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। लगातार इसी झांसे में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
जब भी निकाह के लिए उससे कहा तो बहाना बनाकर टाल दिया। पहले कहता था कि जल्द ही निकाह कर लूंगा, लेकिन अब निकाह की बात सामने आते ही आरोपी नाराज हो जाता है। सात अक्तूबर को युवक पर जब निकाह का दबाव डाला तो उसने साफ इनकार कर दिया।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
आरोपी ने कहा, मैं पहले से ही शादीशुदा हूं। युवती को धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत करेगी तो जान से मार दूंगा। इसके बाद मामला पंचों तक पहुंचा। पंचों ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।