अमरोहा में सराफ और उनकी बेटी की घर में ही गला रेतकर हत्या करनेका मामला सामने आया है। दोनों के शव कमरे में फर्श पर पड़े थे। सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
अमरोहा में दिन निकलते ही सराफ सुरेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की निर्मम हत्या की जानकारी मिलते ही पूरा शहर दहल उठा। कुछ ही मिनट में कटरा गुलाम अली छावनी में तब्दील हो गया। सुरक्षा के लिहाज से छह से अधिक थानों का फोर्स बुलाया गया। उधर, दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह जानने के लिए हर कोई बेचैन दिखा। वहीं, लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी उतराती रहीं।
शनिवार की सुबह छह बजे शहर में दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। धीरे-धीरे मृतक सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल के परिजन और व्यापारियों की भीड़ जमा होने लगी। इसके बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर डिडौली, बछरायूं अमरोहा देहात, नौगांवा सादात और अमरोहा नगर थाना प्रभारी को मौके पर बुला लिया।
सर्विलांस और एसओजी की टीम भी मौके पर आ गईं। सीओ सिटी अरुण कुमार और सीओ नौगांवा सादात अंजलि कटारिया भी मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों व उनके परिचितों से अलग-अलग पूछताछ की।
डीआईजी मुनिराज जी ने भी मौके पर आकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। मोहल्ले में परेशानी ना हो इसके लिए सराफा और आंबेडकर पार्क की ओर से कटरा गुलाम अली में आने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
2 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या
- फोटो : संवाद
रोज टेबल टेनिस खेलने आते थे मृतक सराफ के हमउम्र दोस्त
मृतक योगेश चंद्र अग्रवाल के भतीजे मुकेश अग्रवाल ने बताया कि छत पर टेबल टेनिस खेलने की व्यवस्था है। जिसके चलते रोजाना सुबह चाचा योगेश चंद्र अग्रवाल के हमउम्र दोस्त खेलने आते थे। योगेश चंद्र भी उनके साथ टेनिस खेलते थे। शनिवार की सुबह करीब छह बजे राज निकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला टेबल टेनिस खेलने आए थे। उन्होंने गेट खोलने के लिए घंटी बजाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
3 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या
- फोटो : संवाद
बाद में योगेश चंद्र अग्रवाल को फोन भी किया, वह भी रिसीव नहीं हुआ। किसी तरह की कोई आहट नहीं होने पर सभी लोग अचंभित रह गए। बाद में उन्होंने हाथ मारा तो दरवाजा खुल गया। इस दौरान उन्होंने जाली से कमरे में झांकर देखा तो पिता-पुत्री के शव फर्श पर पड़े हुए थे। जानकारी मिलते ही मुकेश अग्रवाल खुद मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
4 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या
- फोटो : संवाद
पढ़ने में होनहार थीं सृष्टि, कर रही थीं पीसीएस जे की तैयारी
हसनपुर के रहने वाले भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग योगेश चंद्र अग्रवाल के साले हैं। सृष्टि अतुल गर्ग की बेटी है। जन्म के तुरंत बाद सराफ योगेश अग्रवाल की उनकी पत्नी छाया ने उसे गोद ले लिया था। इसके बाद उसका पालन पोषण फूफा योगेश चंद्र अग्रवाल और बुआ छाया ने किया। सृष्टि पढ़ने में बेहद होनहार थी।
विज्ञापन
5 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या
- फोटो : संवाद
एलएलबी और एलएलएम करने के बाद पीसीएस जे की तैयारी कर रही थी। वर्तमान में वह घर पर रहकर पीसीएस जे से जुड़ी ऑनलाइन कक्षाएं ले रही थी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उन्होंने अमरोहा के ही स्कूल पास की थी। उसके बाद पढ़ाई के लिए देहरादून चली गई। यहां से एलएलबी व आगे की पढ़ाई की। छाया की मौत के बाद योगेश चंद्र अग्रवाल और सृष्टि ही घर में रहते थे।
विज्ञापन
गोद ली थी साले की बेटी
6 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या
- फोटो : संवाद
सृष्टि योगेश चंद्र अग्रवाल के हसनपुर निवासी साले की बेटी थी। साले के पहले से एक बेटा-बेटी होने के कारण योगेश चंद्र अग्रवाल की पत्नी ने अपनी भाई के घर दूसरी बेटी का जन्म होते ही उसे गोद ले लिया था। पहले से बेटा इशांक होने के कारण उनका भी एक बेटा-एक बेटी का सपना पूरा हो गया था।
विज्ञापन
7 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
अमरोहा के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल (67) और उनकी बेटी सृष्टि (27) की घर में ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पिता-पुत्री के शव कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। दोनों के चेहरे पर कपड़ा पड़ा हुआ था। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस को बंद मिले। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
8 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या
- फोटो : संवाद
योगेश चंद्र अग्रवाल की बाजार गुजरी में इशांक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनकी पत्नी छाया की दो साल पहले हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। वह बेटी सृष्टि के साथ रहते थे। बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में गत्ता फैक्टरी चलाता है। इशांक की पत्नी मानसी अग्रवाल अपने 10 साल के बेटे आयुष के साथ घर के दूसरे हिस्से में रहती हैं।
9 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या
- फोटो : संवाद
दोनों हिस्सों में आवाजाही के रास्ते अलग-अलग हैं, जबकि घर के भीतरी हिस्से में दोनों को जोड़ने के लिए दरवाजा है। इशांक बृहस्पतिवार को दिल्ली से घर आया था। शुक्रवार रात वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ मकान के अपने हिस्से में था। योगेश चंद्र अग्रवाल और बेटी सृष्टि के साथ अपने हिस्से में थे।
10 of 11
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या के बाद परिजन
- फोटो : संवाद
सराफ और बेटी की हत्या की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे उनके दोस्तों से पुलिस को मिली। उनके हमउम्र दोस्त राजनिकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला रोज की तरह टेबल टेनिस खेलने उनके घर पहुंचे। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने योगेश चंद्र अग्रवाल का फोन मिलाया।
फोन न उठने पर दरवाजे को धक्का दिया तो खुल गया। भीतर दाखिल होते ही कमरे की खिड़की में झांका तो फर्श पर पिता-पुत्री के शव नजर आए। बेेटे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।