फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Double Murder: ससुर और ननद के कत्ल में बहू भी शामिल, गोद ली बहन से खफा रहता था हत्यारोपी बेटा इशांक

Mon, 12 Feb 2024 01:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 8
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

मकान बेचने से मना करने पर बेटे ने ही सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी गोद ली बेटी सृष्टि की हत्या पत्नी और एक नौकर के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर सराफ और उनकी बेटी की हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने सराफ के हत्यारोपी बेटे, बहू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायालय पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि इशांक अग्रवाल गोद ली हुई बहन सृष्टि से भी खफा रहता था। उसे यही लगता था कि पिता योगेश चंद्र अग्रवाल की मौत के बाद उसकी प्रॉपर्टी में बराबर की हिस्सेदार बन जाएगी।

विज्ञापन

2 of 8
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या के बाद परिजन - फोटो : संवाद
उतना ही नहीं उसे शक था कि उसके पिता कहीं सारी संपत्ति सृष्टि के नाम न कर दें। रविवार को नगर कोतवाली में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मोहल्ला नगर के कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनके पुत्र हत्यारोपी इशांक अग्रवाल के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इशांक अग्रवाल अपने हिस्से के मकान को बेचकर दिल्ली में शिफ्ट होना चाहता था, लेकिन योगेश चंद्र अग्रवाल इसके आड़े आ रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
अमरोहा में पुलिस हिरासत में आरोपी बेटा और नौकर - फोटो : संवाद
दोनों पिता-पुत्र के संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस का दावा है कि योगेश चंद्र अग्रवाल का व्यवहार अपनी बहू मानसी अग्रवाल के प्रति भी खराब था। जिससे आहत होकर इशांक अग्रवाल ने अपने पिता योगेश चंद्र अग्रवाल और बहन सृष्टि की हत्या करने की योजना बनाई। हत्या करने के लिए इशांक अग्रवाल ने अपनी दिल्ली स्थित फैक्टरी में काम करने वाले नौकर बरेली निवासी अनिल गंगवार को पैसों का लालच देकर अपने घर बुलाया। 

4 of 8
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद
इसके बाद पत्नी मानसी अग्रवाल के साथ मिलकर पिता योगेश चंद्र अग्रवाल और बहन सृष्टि की दरांती से गला रेत कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया की हत्यारोपी इशांक अग्रवाल, उसकी पत्नी मानसी अग्रवाल और बरेली जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव जोरा मकरंदपुर निवासी अनिल गंगवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 8
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

इशांक पर पहले से हत्या का शक

पुलिस का दावा है कि इशांक और उसके पिता योगेश चंद्र अग्रवाल में विवाद होता रहता था। इशांक अपने पिता को पसंद नहीं करता था। यही वजह है कि करीब ढाई साल पहले योगेश चंद अग्रवाल ने इशांक को अपनी ज्वेलरी की दुकान से हटा दिया था। तभी से इशांक दिल्ली में गत्ते की फैक्टरी चलता था। मामा अतुल गर्ग का कहना है कि इस फैक्टरी को लगाने के लिए भी योगेश चंद्र ने इशांक को 40 लाख रुपये दिए थे।

 

विज्ञापन

6 of 8
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

फॉरेंसिक टीम ने निभाई अहम भूमिका 

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे में फॉरेंसिक टीम ने अहम भूमिका निभाई है। क्योंकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर इतने साक्ष्य इकट्ठा कर लिए थे। कि इशांक खुद ही अपराधी बन गया। फील्ड यूनिट द्वारा साइंटिफिक साक्ष्य के रूप में खून में सने कपडे़, जूता, चप्पल बरामद किए, जिन्हें वाशिंग मशीन में धुला गया था।

 
विज्ञापन

7 of 8
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

खुलासा करने वाली टीम को भी 25 हजार का इनाम

दोहरे हत्याकांड के खुलासा करने में इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर अपराध प्रमोद कुमार, एसएसआई प्रवीन्द्र मलिक, दरोगा दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, दीपक कुमार, देवेन्द्र कुमार, मोहित कुमार, महिला हेड कांस्टेबल सविता यादव, कांस्टेबल मन्जू, बिजेंद्र मलिक प्रभारी सर्विलांस सेल, रमेश सहरावत प्रभारी एसओजी टीम, हेड कांस्टेबल गौरव शर्मा सर्विलांस सेल, वाजिद अली एसओजी, प्रवेश कुमार बर्मन सर्विलांस सेल, कांस्टेबल अरविन्द शर्मा सर्विलांस सेल, लवी चौधरी सर्विलांस सेल, राकेश एसओजी टीम, कमल सर्विलांस सेल, शिवांक विशेष टीम, आशीष कुमार एसओजी टीम, अंकुर कुमार विशेष टीम, कृष्णवीर सिंह एसओजी टीम शामिल रहे। एसपी ने इस टीम को बेहतर काम करने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
 
विज्ञापन

8 of 8
अमरोहा में पिता-पुत्री की हत्या - फोटो : संवाद

ये समान हुआ बरामद

एसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दराती, मृतक योगेश अग्रवाल की 6 अंगुठी और 1 गले की चैन, करीब 300 एमएल सैनेटाईजर खून के निशान साफ करने में प्रयुक्त, खुन साफ करने में प्रयुक्त तकिये के कवर, तकिये की रुई, इशांक अग्रवाल का खुन से सना लोअर, मानसी की खुन से सनी कुर्ती जिन्हें बाशिंग मशीन मे धुला गया था। मानसी अग्रवाल की खुन लगी चप्पल, आरोपी इशांक के खुन लगे जुते और मृतकों के दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दस्ताने बरामद किए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें