फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड में नया खुलासा: पूनम ने चंदन को जड़ा था थप्पड़... इस वजह से तल्ख हुए थे रिश्ते; सामने आया सच

Wed, 09 Oct 2024 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
विज्ञापन
1 of 7
Amethi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अमेठी में हुए शिक्षक और उसके परिवार के हत्याकांड में रोजाना सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। अब मुख्य आरोपी चंदन वर्मा और शिक्षक की पत्नी पूनम के बीच के रिश्ते बिगड़ने को लेकर नया खुलासा हुआ है। साथ ही पुलिस ने पूनम के लिए चंदन का लिखा एक प्रेम पत्र भी बरामद किया है। 

दरअसल, पुलिसिया पड़ताल में कुछ ऐसे रोमांचक खुलासे हुए हैं जिनसे पता चला कि शिक्षक हत्याकांड के आरोपी चंदन ने आगाज से अंजाम तक पूनम को पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। 

पूनम से थप्पड़ खाने के बाद भी चंदन ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उस पर खूब पैसा भी लुटाया, यहां तक कि अपनी मां और बहन के जेवर तक भी बेच डाले। जब हर हथकंडा फेल हो गया तो उसने पूरे परिवार को गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन

2 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि चंदन व पूनम के रिश्ते बेपटरी हुए तो विवाद हुआ। रक्षा बंधन के दिन पूनम ने चंदन को थप्पड़ जड़ दिया था। उसके बाद जब चंदन ने धमकी दी तो उसके खिलाफ 18 अगस्त को मुकदमा लिखा दिया गया था। 

मुकदमे के बाद दोनों के बीच रिश्ते और तल्ख हो गए। इस पर भी चंदन ने पहले सुलह की कोशिश की, जब कामयाब नहीं हुआ तो उसने तीन पन्ने का एक प्रेम पत्र भी पूनम लिखा था। कहा जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने मृतक के किराए के घर से एक डायरी में रखे इस पत्र को बरामद किया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक तीन पन्नों में से एक पन्ने में चंदन ने अपनी मोहब्बत की दुहाई देते हुए समझाने की कोशिश की थी। एक प्रेमी शब्दों के जरिए जितनी मनुहार कर सकता है, उसने की। साथ ही यह धमकी भी दी थी, कि यदि वह नहीं मानी तो दोनों के बीच की मोबाइल चैट वायरल कर देगा। दो पन्नों में उसने चैट की डिटेल दी थी। लेकिन इससे भी कोई हल नहीं निकला था।

4 of 7
आरोपी चंदन - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि पूर्व में चंदन ने पूनम पर अपनी कमाई खूब लुटाई थी। उसने अपनी मां और बहन तक के जेवर बेच डाले थे। पूनम को लेकर उसने बड़े सपने देखे थे। चर्चा यहां तक है कि चंदन ने पूनम के लिए अलग से कहीं मकान भी ले लिया था। हालांकि इसकी तस्दीक नहीं है। लेकिन पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। इन बातों की तस्दीक एक पुलिस अधिकारी ने की है।
 
विज्ञापन

5 of 7
रायबरेली में इसी मकान में किराए पर रहता था आरोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
चंदन ने तीन बार की जान देने की कोशिश
पूरे मामले के बीच चंदन ने अब तक तीन बार अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह बच गया। 18 अगस्त को मुकदमा होने के बाद पुलिस ने चंदन को पकड़ा था। शांतिभंग में पाबंद होने के बाद जब चंदन छूटा तो उसने आत्महत्या की कोशिश की। पहली दफा उसने रायबरेली के इंद्रनगर नहर में छलांग लगा कर जान देने का प्रयास किया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। तब पुलिस भी पहुंची थी। 

 
विज्ञापन

6 of 7
गौरीगंज में एक्सरे के लिए लाया गया चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद भी वह बच गया। तीसरी बार उसने शिक्षक परिवार की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार जान देने की कोशिश की थी, लेकिन कारतूस मिस होने के कारण वह बच गया था। गोली से खुदकुशी करने की कोशिश की बात पुलिस ने भी घटना के खुलासे के दौरान बताई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपी चंदन वर्मा। - फोटो : amar ujala
कई बार चंदन गया अहोरवा भवानी
वारदात को अंजाम देने से पहले चंदन ने अहोरवा भवानी का कई बार रुख किया। सूत्रों के मुताबिक, चंदन की 20 सितंबर के बाद से यहां आमद काफी बढ़ गई थी। वह कई बार शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी कस्बे में आया। इस दौरान उसने घटना स्थल के आसपास गली, मोहल्लों, दुकानों, रास्तों, आवागमन आदि की रेकी की थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें