बरेली के गांधी उद्यान में अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वज फहराते केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, मेयर उमेश गौतम साथ में अन्य। यहां बता दें कि बरेली में यह आयोजन व्यापारियों के सहयोग से शहर में 15 स्थानों पर किया गया। मुख्य आयोजन स्थल गांधी उद्यान रहा। ठीक 9.58 बजे शहर के प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रगान एक साथ 16 स्थानों पर गाया गया। मुख्य आयोजन स्थल पर प्रशासनिक वर्ग, नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में दूर-दराज से लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया।
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी उद्यान में राष्ट्र गान गाते कमिश्नर रणवीर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, उपसभापति अतुल कपूर। (बाएं से)
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी उद्यान में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। इस दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, उपसभापति अतुल कपूर के अलावा शहर के कई गण्यमान्य लोग और व्यापारी मौजूद रहे।
बरेली के गांधी उद्यान में अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में मंच पर मौजूद मेयर, कमिश्नर, व्यापारी और अन्य।
अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम शहर में 15 स्थानों पर व्यापारियों के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी उद्यान में हुआ, जहां आयोजन को सफल बनाने वाले सभी व्यापारियों का सम्मान किया गया।
अमर उजाला की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार जताती अमर उजाला बरेली की टीम।