Prayagraj News : गोवर्धन पूजा के मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
महाआरती में बोले उपमुख्यमंत्री, मोदी-योगी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति का विश्व में बजा डंका
जनहित त्रिवेणी आरती समिति की ओर से बुधवार को कीडगंज स्थित बोट क्लब पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जग के कल्याण के लिए मां गंगा यमुना की महाआरती की है। भाजपा सरकार में मोदी और योगी के नेतृत्व में भारतीय सनातन संस्कृति का डंका देश-विदेश में बज रहा है। भाजपा सरकार में प्रयागराज में हुआ दिव्य और भव्य कुंभ ने देश की सनातन संस्कृति के गौरव को बढ़ाया है। उपमुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी व समिति के अध्यक्ष हेमंत चिंटू ने किया। महाआरती के दौरान मुख्य रूप से पदुम जायसवाल, राजेश केसरवानी, अंकुश शर्मा, शुभम वैद्य, शांतनु शर्मा, टीएन दीक्षित, आभा भारती, मीनू पांडेय, प्रमोद मोदी, हिमालय सोनकर, कुलदीप गोस्वामी, राम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।