Prayagraj News : करवा चौथ पर सिविल लाइन में मेहंदी रचवाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
सजना है मुझे ‘सजना’ के लिए
प्रयागराज। करवाचौथ को लेकर प्रयागराज के नामी ब्यूटी पार्लरों में करवा चौथ की बुकिंग जिन लोगों ने करवा रखी थी उसमें से तमाम ने पर्व के एक दिन पहले ही फेशियल, ब्लीचिंग आदि करवा लिया। सिविल लाइंस स्थित जया प्रीमियम मेकअप सैलून की जया मिश्रा ने बताया कि पर्व के मौके पर करवा चौथ फूल हैंड/हॉफ लेग डी-टेन, प्रीमियर हेयर स्पा एंड हेयर कट, फल बॉडी वैक्सिंग, पेडीक्योर फ्री विद फेशियल आदि के ऑफर हैं। कहा कि नवविवाहितों में सजने संवरने का ज्यादा क्रेज है। इसी तरह अर्चनाज निक्की बाबा सैलून की अर्चना सिंह ने बताया कि करवाचौथ के मौके पर तमाम ऑफर महिलाओं को दिए जा रहे हैं। कहा कि फेशियल, ब्लीचिंग, वैक्सिंग आदि की महिलाओं ने एडवांस बुकिंग भी करवाई है। लोटस क्लीनअप, हॉफ आर्म वैक्स, थ्रेडिंग, अपर लिप्स, हेयर स्पा, मेडीक्योर, पेडीक्योर, हेड मसाज आदि पर करवाचौथ का स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है।