इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इन दिनों आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया से संबंधित वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। इसमें भर्ती के टेंडर के लिए करोड़ों के लेनदेन की बात कही गई है और दावा किया गया है कि यह रकम शीर्ष अफसरों तक पहुंचाई गई होगी। जिस एजेंसी को भर्ती की जिम्मेदारी दी गई है, उसके प्रतिनिधि वीडियो में यह कहते भी सुने गए कि माली और स्वीपर जैसे पदों पर भर्ती के लिए 40-40 हजार रुपये लग रहे हैं।