फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटीः गुरुजी ने तैयार किया था नकल का ‘हाईटेक सेटअप’

Thu, 09 Jan 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
uptet news - फोटो : प्रयागराज
अशोक नगर के रहने वाले संजय सिंह उर्फ राकेश सिंह उर्फ गुरु जी ने नकल का ‘हाईटेक सेटअप’ बनाया था। पैसे खर्च करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही चारों सिरीज के उत्तर भेज दिए जाते। हाईटेक सेटअप में 180 मोबाइल, 220 सिम कार्ड, एक ब्लूटूथ डिवाइस स्पीकर और स्कैनर शामिल थे। सिस्टम ऐसा बनाया गया था कि एक ही व्यक्ति दो सौ लोगों को एक साथ उत्तर बता सके। 
विज्ञापन

2 of 5
uptet news - फोटो : प्रयागराज
एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि संजय सिंह उर्फ गुरु जी ने अकूत संपत्ति इकट्ठा की है। टेट परीक्षा में नकल के लिए उसने ऐसा सिस्टम तैयार किया था कि पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गए। करीब दो सौ लड़कों से उसने दो से पांच लाख रुपये लिए थे। सबसे पहले उसने पंचम लाल आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक चंद्रमा सिंह यादव को एक बड़ा एमाउंट देकर सेट किया।
विज्ञापन

3 of 5
tet news - फोटो : प्रयागराज
प्रबंधक होने के नाते चंद्रमा विद्यालय के स्ट्रांग रूम में आसानी से जा सकता था। उससे कहा गया था कि जितनी जल्दी हो सके, वह चारों सिरीज की फोटो खींचकर गुरु जी को भेज दे। गुरुजी साल्वर राजेश कुमार मिश्रा और विनोद कुमार साह से पेपर साल्व करा देता। अमित यादव को अभ्यर्थियों से संपर्क में रहने की जिम्मेदारी दी गई थी। अभ्यर्थियों से कहा गया था कि परीक्षा केंद्र में घुसने के डेढ़ घंटे पहले इन्हीं मोबाइल पर काल कर लें। सबको अलग अलग नंबर दिए गए थे। अभ्यर्थी एक साथ फोन करते। सभी 180 फोन को ऑन कर एक ही जगह रख लिया जाता। फिर ब्लू टूथ स्पीकर डिवाइस से साल्वर सभी सिरीज के क्रमवार उत्तर नोट करा देते। अभ्यर्थियों को चारों सिरीज की चिट बनाकर परीक्षा केंद्र में ले जाना होता। वहां पर उन्हें चिट से नकल ओएमआर शीट भरना था।

4 of 5
uptet news - फोटो : प्रयागराज
ट्रैवल एजेंसी समेत तमाम काम करता था सरगना गुरु जी

प्रयागराज। पकड़े गए गिरोह का सरगना संजय उर्फ राकेश सिंह उर्फ गुरु जी निवासी अशोक नगर ट्रैवल एजेंसी समेत तमाम काम करता है। दूसरे नंबर का अभियुक्त चंद्रमा सिंह गंगा बिहार कालोनी टीपी नगर में रहता है। वह विद्यालय प्रबंधक है। गंगोत्री नगर का अमित यादव उर्फ बाबू कुमार साहब छिवकी रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन है। उसका काम कैंडीडेट खोजना था। एडीए कालोनी का अश्विनी श्रीवास्तव नैनी में बजाज आटो मोबाइल की सब डीलरशिप है। साल्वर राजेश कुमार मिश्रा अल्लापुर और विनोद कुमार राजापुर में रहता है। प्री एक्टीवेटेड मोबाइल सिम भेजने पर सिम डीलर राजेंद्र यादव उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uptet news - फोटो : प्रयागराज
भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति का सदस्य है चंद्रमा

प्रयागराज। गंगा बिहार कालोनी टीपी नगर का रहने वाला चंद्रमा सिंह यादव लंबे समय से भाजपा से जुड़ा है। वह इस समय किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य है। वह बजरंग दल का पूर्व विभाग संयोजक भी रह चुका है। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का प्रतिनिधि भी। हालांकि 2018 में ही उसे प्रतिनिधि पद से हटा दिया गया था। चंद्रमा ने सालों पहले बजरंग दल से जुड़कर गौसेवक के रूप में काम करना शुरू किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें