फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल : बैंकों में तालाबंदी, अन्य विभागों में आंशिक असर

Thu, 09 Jan 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
strike - फोटो : प्रयागराज
प्रशासन की सख्ती और बारिश के बीच श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने हक के लिए आवाज बुलंद की। ट्रेड यूनियनों की ओर से बुधवार को घोषित हड़ताल का बैंकों में व्यापक असर दिखा। एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों की ज्यादातर शाखाओं में तालाबंदी रही और करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। डाक विभाग समेत कई अन्य विभागों में भी काम ठप रहा। वहीं, अन्य विभागों में हड़ताल का आंशिक रहा। धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने जुलूस निकालने से रोका तो श्रमिकों और कर्मचारियाें ने जगह-जगह सभाएं कीं। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई।
विज्ञापन

2 of 7
strike - फोटो : प्रयागराज
निजीकरण, सीएए के विरोध, पुरानी पेंशन की बहाली समेत अनेक मुद्दों को लेकर ट्रेन यूनियनों, श्रमिक संगठनों, केंद्रीय और राज्य कर्मचारी यूनियनों की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। पेंशनर्स के अलग-अलग संगठनों, किसान यूनियनों, छात्रों ने भी इसका समर्थन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अपने-अपने कार्यालयों को बंद कराने के बाद पीडी टंडन पार्क पर दिन में एक बजे एकत्रित होना था। उनका वहां से एजी ऑफिस तक जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम था लेकिन, सीएए पर हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वहां पहले से भारी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

3 of 7
strike - फोटो : प्रयागराज
एसपी सिटी तथा अन्य अफसरों ने धारा 144 लागू होने की बात करते हुए लोगों को पीडी टंडन पार्क पर एकत्रित ही नहीं होने दिया। हालांकि, सीटू के हरिश्चंद्र द्विवेदी, एलआईसी के अविनाश मिश्र, नसीम अंसारी, रामजी राय आदि नेता वहां डटे रहे। उन्होंने शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकालने की मांग की लेकिन, पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इससे नाराज अलग-अलग संगठन के प्रतिनिधियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। इस दौरान आसपास खड़े अन्य संगठन के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। फिर जुलूस बनाकर वे हनुमान मंदिर गेट तक गए। वहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

4 of 7
strike - फोटो : प्रयागराज
इसके बाद ग्रुप में बंटकर वे एजी ऑफिस पहुंचे और सभा की। एजी ऑफिस पर पहले से भी कई संगठन के लोगों का जमावड़ा था। वहां हुई सभा में हरिश्चन्द्र द्विवेदी, आल इंडिया किसान मजदूर सभा के डॉ.आशीष मित्तल, रविशंकर मिश्र, मो.जावेद, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, ऋचा सिंह, डॉ.कमल, अजय भारती आदि ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली, सरकारी विभागों के निजीकरण की प्रक्रिया बंद करने की मांग करने के साथ सीएए-एनआरसी के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। संचालन कर रहे सुभाष पांडेय ने मांग पर विस्तार से चर्चा की। दिशा छात्र संगठन के प्रसेन, अमित आदि ने क्रांतिकारी गीत गाए। सभा में प्रमोद मिश्र, अंशु मालवीय, अखिल विकल्प, एसएस लाल, आरिज अल्वी, फ़ारूख, शैलेश पासवान, शिवानी, मिताक्षरा आदि शामिल रहे। एआईकेएमएस की ओर से ग्रामीण भारत बंद के समर्थन में जसरा नवीन मंडी परिसर में धरना दिया गया। इसमें किसानों, मजदूरों ने मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की। धरना देने वालों में महासचिव राजकुमार पथिक, रामकैलाश कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 7
strike - फोटो : प्रयागराज
बैंकों में 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित

अलग-अलग मुद्दों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर दिखा। एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंक की ज्यादातर शाखाएं खुली ही नहीं। इसकी वजह से करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ तथा बैंक पहुंचने वाले लोगों को निराश होना पड़ा। मर्जर एवं सुधार की प्रक्रिया पर रोक लगाने, वेतन समझौता लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर बैंकों में कोई काम नहीं हुआ। सेंट्रल बैंक की सिविल लाइंस शाखा समेत एक-दो अन्य शाखाएं सुबह खुलीं लेकिन कर्मचारी नेताओं के हस्तक्षेप के बाद वहां भी शटर गिरा दिए गए। एसबीआई में भी अन्य काम तो हुए लेकिन अन्य बैंकों में हड़ताल की वजह से चेक फंसे रह गए।
विज्ञापन

6 of 7
strike - फोटो : प्रयागराज
आमतौर पर हड़ताल में शामिल सभी बैंक कर्मचारियों की संगम प्लेस स्थित पीएनबी या इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर में केंद्रीय सभा होती रही है लेकिन इस बार प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। ऐसे में कर्मचारियों ने अपने-अपने बैंक की मुख्य शाखा परिसर में धरना दिया। पीएनबी की मुख्य शाखा परिसर में कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण और विलय का विरोध किया। जिला मंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि वेतन समझौता शीघ्र लागू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा। धरना-प्रदर्शन में एसबी राय, सुधीर अग्रवाल, अशोक श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, अमित सिंह आदि शामिल रहे। इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर में एसोसिएशन के जिलामंत्री मदनजी उपाध्याय की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ। इसमें संजय अग्रवाल, लखन लाल छाबड़ा, दीपेंद्र सिन्हा आदि शामिल रहे। युनाइटेड बैंक  के कर्मचारियों ने अल्लापुर शाखा परिसर में सभा की। बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री एसपी शर्मा ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। सभा में जय प्रकाश, कमलापति, अभिजीत त्रिपाठी, अंकित यादव, नीरज, जय हिंद, चंद्रेश सिंह आदि शामिल रहे। इनके अलावा कई अन्य बैंक शाखाओं में भी हड़ताल के समर्थन में सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
strik - फोटो : Amar Ujala
हड़ताल के समर्थन में जगह-जगह सभा,  सौंपा ज्ञापन

हड़ताल के समर्थन में विभिन्न संगठनों के बैनर तले कर्मचारी और श्रमिक लोक निर्माण विभाग परिसर में जुटे और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। वहां सभा के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में ज्ञापन भी सौंपा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पहुंचे जिलाध्यक्ष विजयेंद्र प्रताप सिंह, हरिशकर ओझा, रुद्रप्रताप सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, जमाल कमर आदि ने एकजुट होकर आंदोलन की बात कही। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के श्याम सूरत पांडेय, ओपी सिंह, अरुण पांडेय आदि ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशंस के संजक कुमार मिश्र, कड़ेदीन, अवधेश यादव, संजीव श्रीवास्तव, रामसागर, जय सिंह आदि ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्रीय मांग का समर्थन किया। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के अनु सिंह, मुस्तकीम अहमद, रामसागर आदि ने भी 18 सूत्रीय मांग का समर्थन किया। सदस्यों ने पीडी टंडन पार्क पर जुलूस निकालने से रोके जाने पर नाराजगी भी जताई।

आल इंडिया फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्ननमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में कृपाशंकर श्रीवास्तव, प्रदीप दत्ता, श्यामलाल तिवारी, सुधीश चंद्र, अखिलेश श्रीवास्तव, नंद लाल, डॉ.नफीस अहमद आदि ने पुरानी पेंशन की बहाली आदि मांग उठाई। आल इंडिया वर्कर्स कौंसिल के राधेश्याम यादव, जियालाल यादव, बृजेंद्र प्रताप सिंह, प्रभावती कोल, वीरेंद्र भारतीया आदि ने खनन मजदूरों, श्रमिकों से संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक यूनियन के अवधेश यादव, राम आसरे पटेल, नागेश्वर गिरी, गोकुल गौतम, रमेश चंद्र ने भर्ती समेत अन्य मांगों का समर्थन किया। जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में काला फीता बांधकर काम किया और जुलूस निकाला तथा ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में राम सिंह, श्रीचंद्र पासी, प्रदीप गौड़, ज्ञान सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

कर्मचारी हड़ताल पर, प्रभावित हुआ काम

प्रयागराज। बैंक के अलावा कई अन्य विभागों में भी हड़ताल का व्यापक असर दिखा। इलाहाबाद डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर एलआईसी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से सिविल लाइंस मंडलीय कार्यालय समेत कई अन्य शाखाओं में काम प्रभातिव रहा। कर्मचारियों ने जगह-जगह मांग के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन और सभा में अजय सचदेवा, प्रेम प्रकाश, अविनाश श्रीवास्तव, मोतीलाल, दीपक ओझा, राजेश मौर्या, बृजेश सिंह, संजीव पांडेय, अरविंद सोनकर आदि शामिल रहे।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर डाक विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। इसकी वजह से सिविल लाइंस, कचहरी प्रधान डाकघर समेत कई अन्य डाकघरों में काम नहीं हुआ। इस दौरान हुई सभा में नेताओं का कहना था कि 90 फीसदी से अधिक कर्मचारी एवं ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल में शामिल रहे। धरना देने वालों और सभा में टीपी मिश्रा, मंडल सचिव आशीष चटर्जी, शंखधर सिंह,भाष्करनाथ तिवारी, राजेश वर्मा, प्रमोद राय आदि शामिल रहे। हड़ताल के समर्थन में नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज के बैनर तले आयोजित धरना-प्रदर्शन में राजदेव, हरिचरण यादव, दिलीप कुमार पांडेय, आरएन सिंह आदि शामिल रहे। आयकर कर्मचारी महासंघ के बैनर तले भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और काम नहीं किया। अवधेश कुमार, केएन सोनकर, दीपक कुमार सिंह, अनिल चौधरी, गिरीश तिवारी, नागेंद्र सिंह आदि ने पुरानी पेंशन की बहाली आदि मांग उठाई।

नरल इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से आयोजित धरना में श्यामजी, आलोक खरे, अजीत श्रीवास्तव, विजय मौर्य, मुकेश श्रीवास्तव, अश्वनी, दिलीप, जेआर मिश्रा, आशीष मौर्या आदि शामिल रहे। डिफेंस ईएमई इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। हड़ताल के समर्थन में आयोजित सभा में कर्मचारियों ने मांग पूरी कराने के लिए लंबे संघर्ष की बात कही। हड़ताल में विनोद कुमार गोस्वामी, पीएन सिंह, केके मिश्रा, पंकज मिश्रा, आरएन साहू, स्वयंबर लाल, प्रदीप कुमार भारतीया, सैयद सिब्ते हसन, मुख्तार अहमद आदि शामिल रहे। पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के आरसी यादव, अनु सिंह, भोला आदि ने हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें