फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 5th Phase: मुद्दे पीछे छूटे, नहीं टूट सका जाति-धर्म का तिलिस्म

Mon, 28 Feb 2022 04:29 AM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज

सार

लोकतंत्र के उत्सव में बूथों पर उत्साह के बीच वोटों की बारिश हुई। वाराणसी सीमा से लगी हंडिया सीट हो या फिर भदोही-जौनपुर से लगी प्रतापपुर सीट, हर बूथ पर जातियों की एकजुटता और उनकी ताकत के आधार पर जीत-हार का आकलन किया जाता रहा। वोटों की घेरेबंदी ऐसी ही नजर आई।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : शहरी क्षेत्र में मतदान के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : प्रयागराज
पांचवें चरण के चुनाव में रविवार को जिले की 12 विधान सभा सीटों पर हुए मतदान मुद्दे पीछे छूट गए।  जाति-धर्म का तिलिस्म नहीं टूट सका। विकास, शिक्षा, नारी सुरक्षा जैसे मुद्दों की जगह जातीय गोलबंदी हर जगह हावी रही।




लोकतंत्र के उत्सव में बूथों पर उत्साह के बीच वोटों की बारिश हुई। वाराणसी सीमा से लगी हंडिया सीट हो या फिर भदोही-जौनपुर से लगी प्रतापपुर सीट, हर बूथ पर जातियों की एकजुटता और उनकी ताकत के आधार पर जीत-हार का आकलन किया जाता रहा। वोटों की घेरेबंदी ऐसी ही नजर आई।




प्रयागराज के 5076 बूथों पर सुबह सात बजे से ही ईवीएम पर मतदान शुरू हो गया। सुबह आठ बजे अमर उजाला की टीम फूलपुर विधान सभा क्षेत्र के गोविंद वल्लभ पंत संस्थान के बूथ पर पहुंची। तब वहां कतार लग चुकी थी। पहली बार वोट डालने पहुंचे नीरज कुमार मुस्कुराते हुए बूथ से बाहर निकले, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि किस मुद्दे पर उन्होंने मतदान किया तब वह खामोश हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : शहरी क्षेत्र में मतदान के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : प्रयागराज
कोई राम मंदिर तो कोई बुलडोजर पर बंटा दिखा

कुरेदने के बाद उनका कहना था कि कोई मुद्दा नहीं है, इस बार भी धर्म और जाति की ही लड़ाई है। कोई अयोेध्या के बाद मथुरा-काशी के नाम पर एकजुट है, तो तो कोई मुकदमे में लोगों को जेल भेजने और घरों पर बुल्डोजर चलाने के विरोध में खड़ा है। इससे आगे बढ़ने पर प्राथमिक विद्यालय नसीरापुर के बूथ पर रामकेश यादव खुलकर कहते हैं कि भइया हम अगर किसी दूसरे दल को वोट दे भी दें, तो कोई मानेगा ही नहीं।




ऐसे में जहां देना था , वहां दे दिया।  वहीं, नसीरापुर की हुसैना बानो ने भी पहली बार मतदान तो किया, लेकिन उन्हें मुद्दे का पता नहीं था। वह कहती हैं कि देखते रहिएगा, इस बार 10 मार्च को पता चल जाएगा। यही हाल कमोबेश इस विधान सभा क्षेत्र के अधिकांश बूथों का रहा। इसके बाद हंडिया विधान सभा क्षेत्र के मॉडल प्राइमरी स्कूल के कटहरा बूथ पर पहुंचने पर वहां लंबी कतार मिली।
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए कतार में खड़ीं महिलाएं। - फोटो : प्रयागराज
कई बूथों पर दिखीं लंबी कतारें
बूथ के बाहर राकेश कुमार प्रजापति का कहना था कि उनकी बिरादरी के लिए जिसने काम किया है, वो उसके साथ हैं। यही जवाब रामअधार बिंद का भी था। इसके बाद प्रतापपुर विधान सभा सीट के दयालापुर बूथ पर भी चंद्रशेखर पांडेय मिलने के बाद हाथ पकड़कर किनारे ले जाते हैं। वह कहते हैं कि इस बार नाक की लड़ाई है।




अवधेश पाल और राजा बाबू पटेल भी स्वीकार करते हैं कि जाति-धर्म के अलावा कोई मुद्दा इस बार के चुनाव में नहीं है। इस इलाके के बूथों में आदर्श प्राथमिक विद्यालय अनुआ,प्राथमिक विद्यालय छितौना, सराय ममरेज के सरस्वती इंटर कॉलेज के बूथ पर दोपहर एक बजे के बाद भीड़ छंट गई, लेकिन जैसे ही धूप कम हुई, फिर लोग घरों से निकलने लगे और वोट की ताकत दिखाने के लिए लंबी कतारें लग गई।

4 of 6
Prayagraj News : मतदान के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : प्रयागराज
सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों में नोकझोंक
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के अनुआ प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों में कहासुनी हो गई। सपा की उम्मीदवार विजमा यादव इस बूथ के भीतर चली गईं। इसकी जब जानकारी कांग्रेस के प्रत्याशी संजय तिवारी को मिली तब उन्होंने इसका जमकर विरोध किया। उनका कहना था कि किसी दल विशेष के उम्मीदवार को बूथ के भीतर नहीं आने देना चाहिए। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों में कहासुनी हो गई। संजय ने इसकी शिकायत अफसरों से भी की।
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : मतदान के बाद निशान दिखाते लोग। - फोटो : प्रयागराज
फूलपुर में भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर

फूलपुर विधान सभा सीट पर इस बार किसी के लिए राह आसान नहीं दिख रही है।  रविवार को बूथों पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों और समर्थकों की जोर -आसमाइश खूब होती रही। लेकिन, इस सीट पर भाजपा-सपा के बीच आमने-सामने कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। इस टक्कर में सीट किसके खाते में जाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।


करीब चार लाख से अधिक मतदाताओं वाली इस विधान सभा सीट के बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह देखते बना। फूलपुर विधान सभा क्षेत्र के झूंसी कोहना, हवेलिया, नैका-महीन, नई झूंसी, बहादुरपुर कछार, मलावां, उस्तापुर-महमूदाबाद, चक हरिहर वन, चमनगंज, छिबैयां, बजहां, छतनाग आदि में गांव के पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगने लगीं।



गांवों की सड़क से लेकर गलियों तक में दिनभर चहल-पहल बनी रही। इसके अलावां कछारी गांव बदरा-सोनौटी, ढोलबजवा, तुलापुर, कटका, नीबीकला, भतकार प्राथमिक विद्यालयों के बूथों पर भी मतदाताओं में उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : पत्नी के साथ वोट देकर बाहर निकलते फूलपुर के भाजपा विधायक व प्रत्याशी प्रवीण सिंह पटेल। - फोटो : प्रयागराज
पारा चढ़ने के साथ बढ़ा मतदान प्रतिशत
सुबह नौ बजे तक इन बूथों पर 7.25 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। जबकि, पारा चढ़ने के साथ ही दिन के 11 बजे तक 18.03 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। दोपहर एक बजे तक 34.90 फीसदी वोट पड़े। जबकि शाम छह बजे तक 52 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। 4



63 बूथों वाली इस विधान सभा सीट पर भाजपा से 2017 में पहली बार कमल खिलाने वाले प्रवीण पटेल के सामने इस बार प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है। यहां से बसपा से दलबदल पर सपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतरे मुत्जबा सिद्दीकी प्रवीण को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।




चार लाख से अधिक मतदाताओं वाली इस सीट पर यादव मतदाता सबसे अधिक हैं। इनके बाद दूसरे नंबर पर पटेल मतदाता हैं। पिछड़ा बाहुल्य इस सीट पर बसपा से राम तौलन यादव का जहां हाथी झूमता नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस के सिद्धनाथ मौर्य भी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच सपा और भाजपा के बीच ही सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। इनमें से बाजी किसके हाथ जाएगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें