फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : आठ घंटे तक चली बुलडोजर की कार्रवाई, मकान का मानचित्र नहीं था स्वीकृत, अब किसकी बारी

Thu, 02 Mar 2023 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजू पाल हत्याकांड के आरोपियों में एक के एनकाउंटर के बाद अब जिला प्रशासन ने अवैध संपत्ति को मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को चकिया स्थित अतीक के करीबी का मकान पीडीए ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज करा दिया।
विज्ञापन
1 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
राजू पाल हत्याकांड के आरोपियों में एक के एनकाउंटर के बाद अब जिला प्रशासन ने अवैध संपत्ति को मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को चकिया स्थित अतीक के करीबी का मकान पीडीए ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज करा दिया। इस मकान में अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन अपने बेटों के साथ लगभग दो वर्षों से रह रही थी।

आठ घंटे तक चली कार्रवाई में दो मंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया गया। पीडीए के अफसरों का दावा है कि भवन का मानचित्र पास नहीं था। इस दौरान एक एयर राइफल, तलवार और अतीक के परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी बरामद हुईं। पीडीए ने प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे दर्जन भर भवनों को चिह्नित किया है, जिन पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है।
विज्ञापन

2 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
पीडीए की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहने के संकेत मिले हैं। चकिया में जिस भवन संख्या-297-205एफ पर बुलडोजर चलाया गया वह जफर अहमद खान पुत्र मोहम्मद हबीब खान निवासी बांदा के नाम पर अभिलेखों में दर्ज है। पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक इस भवन का मानचित्र पास नहीं था। भवन स्वामी को पहले ही नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उसकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद इस भवन के ध्वस्तीकरण का निर्देश जारी किया गया था। इस क्रम में बुधवार की सुबह 10 बजे ही मजिस्ट्रेट के साथ पीडीए के अफसर चकिया पहुंच गए। भवन के पास से लगी सड़क को पुलिस-पीएसी के जवानों ने दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद भवन के खाली कराया गया। पीडीए ने सामान बाहर निकलवाने के बाद बुलडोजर चलवाना शुरू किया।

4 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
बेटों के साथ इसी मकान में रहती थी शाइस्ता
शाम छह बजे तक चली इस कार्रवाई में दो सौ वर्ग गज में बने इस भवन को ध्वस्त किया गया। अतीक अहमद का घर गिराए जाने के बाद उनकी बीवी शाइस्ता परवीन और उनके बेटे इसी घर में रह रहे थे। बताया गया कि इस भवन को सात जनवरी 2021 को बांदा के जफर अहमद ने खरीद लिया था। इसके बाद शाइस्ता परवीन ने जफर अहमद से इस भवन को किराए पर ले लिया था।
विज्ञापन

5 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
इसी घर में शाइस्ता की बहन भी रहा करती थी। तलाशी के दौरान घर के भीतर से तलवार, एयर राइफल के अलावा अतीक के परिवार की तस्वीरें मिली हैं। पीडीए की इस कार्रवाई के बाद उमेश हत्याकांड में शामिल शूटरों के चिह्नित भवनों पर भी बुलडोजर चलाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

6 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
जफर अहमद नामक व्यक्ति के अवैध रूप से किए गए भवन निर्माण पर यह कार्रवाई की गई है। बिना मानचित्र के भवन निर्माण कराने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। दो -तीन भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। - अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष-प्रयागराज विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन

7 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त। - फोटो : अमर उजाला।
अतीक के करीबी बिल्डर का भी जुड़ा है नाम

बिना मानचित्र के बनाए गए जिस जफर अहमद नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवन को पीडीए ने बुधवार को गिरा दिया। पुलिस अफसरों का दावा है कि वह असल में अतीक अहमद के करीबी बिल्डर का ही है। खालिद जफर अतीक का पार्टनर रहा है। इसी घर में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की बहन रहती थी। यहां से कुछ दूरी पर स्थित अतीक के घर को गिराए जाने के बाद 2021 से शाइस्ता अपने बेटों के साथ इसी मकान में रह रही थी। फिलहाल शाइस्ता इस कार्रवाई के पहले से ही फरार है।

8 of 15
Prayagraj News : बुलडोजर चलाने के पहले अतीक के करीबी के घर के सामान को निकाला गया बाहर। - फोटो : अमर उजाला।
दर्जन भर भवन चिह्नित, हर तरफ कयास अब किसकी बारी

चकिया में अतीक के करीबी का घर गिराए जाने के बाद अब किर शूटर के मकान पर बुलडोजर गरजेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पता चला है कि उमेश पाल के एक शूटर गुड्डू मुस्लिम का भी मकान इसी इलाके में है। पीडीए के अफसरों ने फिलहाल दर्जन भर भवनों को चिह्नित किया है। प्रशासन की मदद से इन भवनों की सूची तैयार कर ली गई है। बारी-बारी से बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त किया जाएगा।

9 of 15
Prayagraj News : अतीक के करीबी का घर गिराने से पहले सामान बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।
अतीक समेत गुर्गों की अवैध संपत्ति का जुटाया जाने लगा ब्योरा
उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रशासन की ओर से अतीक एवं उसके गुर्गों की अवैध संपत्ति का विवरण तैयार किया जा रहा है। प्रशासन ने पहले से भी ऐसे भूखंड एवं निर्माण चिह्नित किए हैं। अब इन भूखंडों को कब्जे में लेने तथा निर्माण के ध्वस्तीकरण की तैयारी है।

10 of 15
Prayagraj News : मकान ध्वस्त करने से पहले सामान बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।
भूमाफिया ने बमरौली तथा कछार के बड़े इलाके में अवैध तरीके से प्लांटिंग कर दी है। बड़ी संख्या में निर्माण भी हो गए हैं। खास यह कि सरकारी जमीन पर प्लाटिंग की गई, जिसमें ज्यादातर भूमाफिया का अतीक से सीधे तौर पर या अप्रत्यक्ष तरीके से जुड़ाव है।

11 of 15
Prayagraj News : घर ढहाने से पहले सामान को बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।
उमेश पाल की हत्या के बाद इसमें शामिल शूटरों तथा करीबियों के अलावा अवैध प्लाटिंग करने वाले इन भूमाफिया की भी कुंडली तैयार की जा रही है। साथ ही जमीन चिह्नित की जा रही है। डीएम संजय कुमार खत्री ने इस बारे में ज्यादा बोलने से तो मना कर दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि जमीन एवं भूमाफिया चिह्नित किए जा रहे हैं। जल्द ही इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

12 of 15
Prayagraj News : कसारी मसारी में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
छावनी में तब्दील रहा कसारी-मसारी, बंद रहीं दुकानें

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के करीबी जफर के घर बुलडोजर चलने की कार्रवाई के दौरान कसारी मसारी छावनी में तब्दील नजर आया। यहां जगह-जगह पुलिस कर्मी और आरएएफ केे जवानों की तैनाती रही। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को पनाह देने के आरोपित के घर बुलडोजर चलने की कार्रवाई से इलाके में दहशत दिखी। इस दौरान तमाम दुकानें बंद ही नजर आई।

13 of 15
Prayagraj News : कसारी मसारी में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस फोर्स यहां सुबह से ही पहुंचनी शुरू हो गई। 11 बजते-बजते यहां पर्याप्त संख्या में फोर्स तमाम स्थानों पर तैनात हो गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और मीडिया के अलावा संबंधित रूट पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। चकिया में भी तमाम लोग अपनी छतों पर खड़े नजर आए। हालांकि चाय, पानी आदि की कुछ दुकानें जरूर खुली थी, लेकिन उसमेें ग्राहकों की आवाजाही कम रही।

14 of 15
Prayagraj News : कसारी मसारी में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
मौके पर काफी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रही। सोशल मीडिया में बुलडोजर चलने की सूचना प्रसारित होने के बाद बहुत से तमाशबीनों ने वहां पहुंचने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी को भी आने नहीं दिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई की फोटो आसपास रहने वाले लोगाें ने अपनी छतों आदि से जरूर खींची।
विज्ञापन

15 of 15
Prayagraj News : बुलडोजर चलने के पहले कसारी मसारी में तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
कुछ ने कार्रवाई का वीडियो भी बनाया। इस बीच सोशल मीडिया में बुधवार को एक बार फिर से उमेश हत्याकांड के बाद बुलडोजर चलने की कार्रवाई सुर्खियों में रही। सोशल मीडिया में पीडीए की कार्रवाई और बरामद बंदूक एवं तलवार का वीडियो लोगों ने खूब शेयर किया। अतीक के बेेटे अली की जन्मतिथि वाले दो प्रमाणपत्र भी लोगों ने शेयर किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें