फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर आज होगी खुशियों की खरीदारी, दुल्हन की तरह सजे बाजार

Thu, 12 Nov 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj
पांच दिवसीय दीप पर्व दिवाली का आगाज बृहस्पतिवार को धनतेरस से होगा। नाम के अनुरूप ही धनतेरस के मौके पर कारोबारियों ने धन वर्षा की उम्मीद जताई है। धनतेरस से एक दिन पहले शहर के सभी प्रमुख बाजार सज गए। ऑटो मोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन और मोबाइल बाजार में अच्छी बिक्री के आसार हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक धनतेरस के दिन ही प्रयागराज में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj

एक दिन पहले ही बर्तन बाजार की बढ़ गई चमक

मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी से घर में 12 गुना अधिक समृद्धि आती है। इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। शहर के ठठेरी बाजार की बात करें तो यहां एक दिन पहले ही तमाम दुकानें सज गईं। कोरोना को देखते हुए बहुत से लोगों ने अपनी पसंद के बर्तन की बुकिंग एक दिन पहले ही करवा ली। गुरु प्रसाद हीरा लाल क्राकरी के शशांक जैन ने बताया कि धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन ही ज्यादा बिकते हैं। इसके अलावा इस बार स्टील के प्रेशर कुकर, पूजन अर्चन की थाली, इंडक्शन चूल्हा के साथ क्राकरी आदि की भी काफी नई वैरायटी बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj

इलेक्ट्रानिक आइटम की दुकानें सजीं

धनतेरस के अवसर पर शहर के तमाम बाजारों में इलेक्ट्रानिक्स आइटम की तमाम दुकानें सज गईं। जानसेनगंज, सिविल लाइंस, कटरा, विवेकानंद मार्ग आदि बाजार में स्थित इलेक्ट्रानिक्स शोरूम के अंदर एवं बाहर भी फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि उत्पाद सजा दिए गए हैं। धनतेरस के दिन डिलीवरी के लिए लोगों ने तमाम इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की बुकिंग भी करवा ली है।

4 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj
केके सेल्स के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार दिवाली इलेक्ट्रानिक्स आइटम एवं इलेक्ट्रिकल उत्पादों की खरीदारी के लिहाज से खास है। तमाम प्रोडक्ट में ऑफर की भरमार है। आशा एंड कंपनी के प्रवीण मालवीय, मेगा इलेक्ट्रानिक्स के विजय अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करवाई है। उधर, तमाम शोरूम में लोगों ने एक दिन पहले ही स्मार्ट एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, माइक्रोबेव आदि खरीद लिए। 
विज्ञापन

5 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj

ऑटो मोबाइल सेक्टर में दिखी हलचल

धनतेरस के अवसर पर ऑटो सेक्टर में खासी हलचल इस बार दिख रही है। काफी संख्या में लोगों ने बाइक, कार की बुकिंग पहले ही करवा ली है। अधिकांश ने वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए बृहस्पतिवार को ही चुना है। युनाइटेड बजाज के ऋषि गुलाटी ने बताया कि धनतेरस के लिए 100 से ज्यादा बाइक की बुकिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

6 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj
सरस्वती मोटर्स के अंकित राजपूत ने बताया कि हीरो की बाइक एवं स्कूटर पर भी तमाम ऑफर हैं। डी हुंडई के देवर्षि अग्रवाल ने बताया कि काफी संख्या में एडवांस बुकिंग होने से सभी को धनतेरस के दिन डिलीवर करना संभव नहीं है। युनाइटेड ऑटो मोबाइल्स के विंकेश गुलाटी ने धनतेरस पर कारोबार में उछाल की उम्मीद जताई है। इसी तरह जीपी होंडा, जीएस ड्रीम होंडा आदि शोरूम में भी लोगों ने जाकर एडवांस बुकिंग करवाई। कुछ ने वाहनों की डिलीवरी एक दिन पहले ही ले ली। 
विज्ञापन

7 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj

आकर्षक रोशनी से सजे ज्वैलरी शोरूम

सर्राफा कारोबारियों ने धनतेरस के एक दिन पूर्व ही अपने शोरूम चकाचक कर लिए। सभी शोरूम में आकर्षक विद्युत सजावट की गई। सिविल लाइंस स्थित पीसी ज्वैलर्स, राजपूत ज्वैलर्स, तनिष्क, सिसोदिया ज्वैलर्स, राणा ज्वैलर्स, मनमोहन ज्वैल्स, मनमोहन दास ज्वैलर्स आदि शोरूम में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। मनमोहन ज्वैल्स के नीरज मेहरोत्रा ने कहा कि धनतेरस के मौके पर लोग सहालग आदि के लिए भी खरीदारी करते हैं। तनिष्क के अजमत सिद्दीकी के मुताबिक बाजार अच्छा जाएगा। काफी लोगों ने सोने एवं चांदी के सिक्के की बुकिंग भी करवाई है।

8 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj

देसी झालरों ने तोड़ा चाइना का गुरूर 

इस दिवाली प्रयागराज वासियों ने चाइनीज झालरों को तकरीबन बाय बाय बोल दिया है। चाइना का माल बाजार में बहुत ही कम आया है। इसकी भरपाई कानपुर और दिल्ली के उद्यमी पूरी कर रहे हैं। चाइनीज झालरों की तुलना में देसी झालर थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन लोग उन्हें ही लेना पसंद कर रहे हैं।
चौक का शाहगंज बाजार हो या फिर कटरा। इस बार शहर के तमाम बाजारों में मेड इन इंडिया झालर ही छाई हुई है।

9 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj
चाइनीज झालर की तुलना में दाम ज्यादा होने के बावजूद भी  देसी झालर की अच्छी बिक्री हो रही है।  बाजार में एक बदलाव यह भी आया है कि खरीदारी के दौरान लोग यह भी पूछ रहे हैं कि झालर मेड इन चाइना तो नहीं है। शाहगंज सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय झालरों की दमक बरकरार है। चमक और टिकाऊ की कसौटी  में यह झालरें  कई गुना बेहतर हैं। शाहगंज बाजार के कारोबारी अमित कुमार ने बताया कि दस मीटर की चाइनीज झालर 25 से 40 रुपये में मिलती हैं, जबकि दस मीटर की इंडियन झालर 60 से 100 रुपये की है। फिर भी इसकी मांग ज्यादा है। कहा कि बैटरी वाली मोमबत्ती भी बाजार में आई है।  एक बैटरी से मोमबत्ती 24 घंटे जलती है।
विज्ञापन

10 of 10
prayagraj news : धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीददारी करते लोग। - फोटो : prayagraj

धनतेरस पर बाजारों में त्रिस्तरीय ट्रैफिक प्लान 

धनतेरस पर बृहस्पतिवार को शहर के सभी प्रमुख बाजारों में त्रिस्तरीय ट्रैफिक प्लान लागू होगा। यहां कार व तिपहिया की इंट्री सुबह से ही बैन होगी। भीड़ की स्थिति को देखते हुए दोपहर बाद दोपहिया पर भी रोक लगेगी। इसके बाद भी भीड़ बढ़ी तो वनवे व्यवस्था लागू होगी। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में भीड़ उमडने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। 

धनतेरस के मौके पर शहर के सभी प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती रही है। खासतौर से सिविल लाइंस, चौक, कटरा में जबरदस्त जमावड़ा होता है। चौक में तो पांव रखने की भी जगह नहीं होती। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रमुख बाजारों में त्रिस्तरीय ट्रैफिक प्लान लागू करने का निर्णय अफसरों ने लिया है।

इसके तहत लागू होने वाले प्लान को ए, बी व सी श्रेण्ीा में बांटा गया है। पहले श्रेणी के प्लान के तहत प्रमुख बाजारों में चार पहिया व तिपहिया वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी गई है। इन्हें सुबह से ही बाजारों के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। प्लान बी के तहत दोपहर में भीड़ की स्थिति को देखते हुए दोपहिया भी भीतर जाने से रोके जाएंगे।  भीड़ इसके बाद भी बढ़ती है तो प्लान सी लागू होगा जिसमें वनवे व्यवस्था लागू होगी। एसपी सिटी दिनेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि भीड़ की स्थिति को देखते हुए व्यवस्था लागू की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ ही प्रमुख बाजारों में पीएस व फायर ब्रिगेड भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें