छह वर्षीय बेटी किया की मौत से दुखी मां रिचा का रो-रोकर बुरा हाल था। घाट ले जाते समय एंबुलेंस में मां और पिता लगातार बिलखते रहे। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी तथा परिवार के अन्य सदस्य मां को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन माता-पिता के आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा था।
इस दौरान परिजन भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और वे भी फफक पड़े। घाट पर परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहां मौजूद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों की आंखें भी लगातार नम रहीं।
विज्ञापन
2 of 7
किया जोशी माता-पिता और दादा दादी के साथ।
- फोटो : prayagraj
डॉ. रीता की पौत्री का शव अस्पताल से घर पर मंगलवार भोर में करीब तीन बजे पहुंचा। रिश्तेदारों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, पड़ोसियों का मिंटो रोड स्थित आवास पर आने-जाने का क्रम दिन भर जारी रहा। दारागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पिता मयंक जोशी ने अंतिम संस्कार की औपचारिकताएं पूरी कीं।
विज्ञापन
3 of 7
किया जोशी अपने दादा के साथ।
- फोटो : prayagraj
इसके बाद पूरा परिवार नाव से संगम गया, जहां अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान रीता जोशी के भाई उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भतीजा विधायक सौरथ, शेखर बहुगुणा, साकेत बहुगुणा, डॉ सुरेश द्विवेदी, सुधा बहुगुणा, विनीता बहुगुणा आदि मौजूद रहे। विजय बहुगुणा घटना की जानकारी होने के बाद पूरे परिवार के साथ सुबह ही पहुंच गए थे। इस दौरान डीआईजी सर्वेश त्रिपाठी समेत अनेक अफसर भी मौजूद रहे।
4 of 7
पोती किया जोशी की मौत के बाद सांसद रीता जोशी के घर जुटी समर्थकों की भीड़।
- फोटो : prayagraj
केशरी नाथ, केशव समेत पहुंचे कई नेता, जताया शोक
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पौत्री के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद को फोन करके संवेदना प्रकट की। पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, वीरेंद्र सोनकर ने डॉ. रीता बहुगुणा के आवास पर पहुंचकर संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
5 of 7
किया जोशी की मौत की सूचना पर रीता जोशी के घर पहुंचे बडे भाई विजय बहुगुणा।
- फोटो : prayagraj
इनके अलावा पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, पूर्व विधायक परवेज अहमद टंकी, एमएलसी यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व सांसद विजय बहादुर सिंह, पूर्व सांसद श्यामा चरण गुप्त, विनोद चंद्र दुबे, विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन बाजपेई, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति अशोक सिंह, डॉ. अजय भारती समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
6 of 7
सांसद रीता जोशी की पोती किया जोशी की मौत के बाद मुलाकात करने पहुंचे मंडलायुक्त।
- फोटो : prayagraj
सांसद डॉ. रीता जोशी के सहयोगी संत प्रसाद पांडेय, अभिषेक शुक्ला, शशिकांत त्रिपाठी, विजय पुरस्वानी, डॉ.उदय प्रताप सिंह, धर्मराज पांडेय, राजेश त्रिपाठी, मानस शर्मा आदि गमगीन रहे।
पोती किया जोशी की मौत के बाद सांसद रीता जोशी के घर जुटी समर्थकों की भीड़।
- फोटो : prayagraj
भाजपा यमुनापार के अध्यक्ष विभव नाथ भारती कार्यकर्ताओं के संग आवास पर पहुंचे और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, गिरि बाबा, कुंज बिहारी मिश्रा आदि ने भी दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की।