फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chuna 2023 : सिरसा-कोरांव प्रथम श्रेणी में पास, शंकरगढ़ फिसड्डी, आठ नगर पंचायतों में पड़े 58 फीसदी वोट

Fri, 05 May 2023 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले की आठ नगर पंचायतों में 58 प्रतिशत वोट डाले गए। सिरसा नगर पंचायत के लोगों ने सर्वाधिक 63.93 फीसदी मतदान करके शीर्ष स्थान पाया। कोरांव नगर पंचायत के लोगों ने भी 63 फीसदी मतदान करके प्रथम श्रेणी पाई।
विज्ञापन
1 of 8
नगर पंचायत हंडिया के पिंक बूथ पर मतदान के लिए कतारबद्ध महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।
जिले की आठ नगर पंचायतों में 58 प्रतिशत वोट डाले गए। सिरसा नगर पंचायत के लोगों ने सर्वाधिक 63.93 फीसदी मतदान करके शीर्ष स्थान पाया। कोरांव नगर पंचायत के लोगों ने भी 63 फीसदी मतदान करके प्रथम श्रेणी पाई। सबसे खराब स्थिति शंकरगढ़ नगर पंचायत की रही, जहां 45.14 प्रतिशत ही मताधिकार का प्रयोग किया गया।

हंडिया में 59.99 प्रतिशत मतदान, डेढ़ दर्जन हिरासत में
नगर पंचायत के कुछ बूथों पर समर्थकों के बीच फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक हुई। प्रशासन ने फर्जी मतदान में की आशंका में डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आठ और 13 वार्ड के लिए सभासद पद के 83 प्रत्याशियों का चुनावी फैसला मतदाताओं ने 59.99 प्रतिशत वोट डालकर मत पेटियों में बंद कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
Prayagraj News : सिरसा नगर पंचायत में मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
सिरसा नगर पंचायत में 63.93 प्रतिशत मतदान
सिरसा नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद के लिए 63.93 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान के प्रति लोगों में जबर्दस्त उत्साह रहा। चिलचिलाती धूप में भी घरों से महिलाएं वोट देने पहुंचीं। बूथों पर सुबह से शाम तक लंबी कतारें ही लगी रहीं। सिरसा के 11 वार्डों में 12 बूथों पर दोपहर तक 40 फीसदी मतदान हो चुका था। 
विज्ञापन

3 of 8
Prayagraj News : नवावगंज में मतदान के लिए खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
भारतगंज में 57 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

मांडा। भारतगंज नगर पंचायत में 57 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से कस्बे के दो प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित जनता इंटर कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। चार मतदान केंद्रों पर 17 हजार 550 मतदाताओं में से 10 हजार 380 ने मतदान किया। यहां अध्यक्ष पद के आठ व सभासद के 56 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। 

4 of 8
Prayagraj News : मतदान के लिेए खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
मऊआइमा में 49.85 फीसदी ने डाले वोट

मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र में 49.85 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। यहां भाजपा के मोहम्मद आलम, सपा के मोहम्मद शोएब अंसारी और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बूथों पर सुबह पौने सात बजे से मतदाताओं की कतारें लग गई थीं। 
विज्ञापन

5 of 8
Prayagraj News : मतदान के लिए खड़े मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।
कोरांव में 63 प्रतिशत मतदान

नगर पंचायत कोरांव में चेयरमैन तथा सदस्य पद चुनाव के लिए 63 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान फर्जी आईडी बनाने वाले युवक को लैपटॉप सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोगों ने बताया कि किसी बड़े पार्टी के प्रत्याशी के कहने पर फर्जी आईडी बनाया जा रहा था। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं। 
विज्ञापन

6 of 8
Prayagraj News : नवाबगंज में मतदान के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
लालगोपालगंज में 46.16 प्रतिशत वोट पड़े

नगर पंचायत लालगोपालगंज में चेयरमैन और सभासद पद के उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हो गई है। मतदान के प्रति लोगों में उत्साह गायब रहा। यहां 46.16 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया।
विज्ञापन

7 of 8
Prayagraj News : झूंसी में मतदाल के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
फूलपुर में 54.96 फीसदी हुआ मतदान

नगर पंचायत फूलपुर में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। यहां 53.96 फीसदी वोट पड़े। फूलपुर में मतदाताओं की संख्या लगभग 24 हजार है। मतदान के लिए यहां लोगों में खासा उत्साह देखा गया। करीब 3 बजे तक 39 से 43 फीसदी तक मतदान हुआ। अगले 3 घंटे के अंदर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी और यह मतदान शत प्रतिशत शाम 6 बजे तक 53.96 फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन

8 of 8
Prayagraj News : पिंक बूथ पर मतदान के लिए खड़ीं महिलाएं. - फोटो : अमर उजाला।
गोमती इंटर कॉलेज में 7 बजे तक डाले गए वोट

फूलपुर नगर पंचायत के अंतर्गत स्थित गोमती इंटर कॉलेज के बूथ पर शाम 7 बजे तक वोट डाले गए। यहां 55 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। पुलिस के मुताबिक शाम 6 बजे मतदान समाप्त करने का निर्देश था, लेकिन इस बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। इसके चलते शाम सात बजे तक मतदान कराया गया। तत्पश्चात मतपेटिका जमा कर मतदान कर्मी गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें