फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर याद किया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान

Wed, 07 Jul 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
1 of 3
डा. श्यमा प्रसाद मुखर्जी के बालिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : prayagraj
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से मंगलवार को आयोजित विविध कार्यक्रमों में राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।

 
विज्ञापन

2 of 3
डा. श्यमा प्रसाद मुखर्जी के बालिदान दिवस पर नमन करती सांसद केसरी देवी। - फोटो : prayagraj
सांसद केशरी देवी पटेल ने डॉ. श्यामा प्रसाद को महान नेता बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रखंड की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। पौधरोपण करने वालों में पार्षद पवन श्रीवास्तव, चंद्रिका पटेल, भूपेंद्र पांडेय, श्याम प्रकाश पांडेय, विजय पटेल, रानी सिंह आदि शामिल रहे। महानगर इकाई की ओर से कीडगंज पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बालिदान दिवस पर पौधरोपण करते भाजपाई। - फोटो : prayagraj
पौधरोपण प्रभारियों को सम्मानित भी किया गया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को अखंड भारत का हिस्सा बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। उनका यह बलिदान युगों तक याद किया जाएगा। कार्यक्रम में अवधेश चंद्र  गुप्ता, निर्मला पासवान, मुरारी लाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, डॉ. रमा सिंह आदि शामिल रहे। सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के योगदान एवं बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, हरिदेव धूरिया, आलोक पटेल, दुर्गा पांडेय, केके गुप्ता आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें