मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर ट्रेनों और बसों से लोगों के आने का क्रम भी जारी रहा। भीड़ की वजह से जिला प्रशासन द्वारा गंगा पर बने शास्त्री पुल पर ट्रैफिक सुबह से ही रोक दिया गया। इस दौरान वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़ रूट की बसों का संचालन झूंसी से किया गया। चित्रकूट, विंध्याचल के लिए बसें नैनी से संचालित की गईं। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा आज मेला स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया।