रेलवे ने जिला प्रशासन की मदद से मंगलवार को अभियान चलाकर नैनी पुल के पास बसी बस्ती को उजड़वाकर जमीन खाली कराई। वहां से करीब 400 वर्गमीटर में बसे 20 परिवारों को हटाया गया। लोगों ने विरोध किया लेकिन कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
2 of 3
गऊघाट स्थित रेलवे लाइन के पास बनी बस्ती को जिला प्रशासन ने मंगलवार को हटवा कर अतिक्रमण हटवाया।
- फोटो : prayagraj
रेलवे की ओर से सिग्नल व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम प्रगति पर है। इसके लिए रेलवे ट्रैक के किनारे की जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। नैनी पुल के पास लाइन के किनारे रिले हट का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए मंगलवार को झोपडिय़ां तथा अन्य निर्माण हटाए गए।
गऊघाट स्थित रेलवे लाइन के पास बनी बस्ती को जिला प्रशासन ने मंगलवार को हटवा कर अतिक्रमण हटवाया।
- फोटो : prayagraj
डीआरएम मोहित चंद्रा का कहना है कि गाजियाबाद से मुगलसराय के बीच 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों को चलाया जाना है।
इसके लिए नए सिगनलिंग व्यवस्था की आवश्यकता है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए प्रशासन की मदद से सुबह ही कार्रवाई शुरू की गई। दोपहर तक चली कार्रवाई के दौरान 400 वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण किया जाएगा।