डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सुभाष चौराहे पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान कई नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां से उनको रिहा कर दिया गया।