Indian Railway
इलाहाबाद, गोरखपुर समेत देश के 21 भर्ती बोर्डों द्वारा जूनियर इंजीनियर के 13487 पदों में भर्ती की जानी है। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजन आदि श्रेणी के भी 1604 पदों में भर्ती होगी। इस तरह से कुल मिलाकर सभी आरआरबी द्वारा 15091 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आरआरबी इलाहाबाद के कुल पदों की संख्या 1649 (1446+183) है। इन पदों में 183 पद भूतपूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजन आदि के शामिल है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन ही आवेदन किए जा सकेंगे। बुधवार दो जनवरी की सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन भरे जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी की रात 11.59 बजे है। जूनियर इंजीनियर श्रेणी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा भी ऑन लाइन होगी। पहले चरण की परीक्षा अप्रैल-मई 2019 में प्रस्तावित है। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने इसकी पुष्टि की है।