फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मॉक ड्रिल के जरिए परखी गई तैयारियां, बम विस्फोट से मचा हड़कंप!

Sun, 30 Dec 2018 07:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
Mock Drill
‘अरैल स्थित मेला क्षेत्र में सुबह बम विस्फोट के बाद हड़कंप मच गया। वहां अफरातफरी मच गई। तभी पुलिस के साथ सुरक्षा बलों ने आतंकियों से मोर्चा ले लिया। साथ ही एक आतंकी को मार गिराया और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया।’
विज्ञापन

2 of 8
Mock Drill
घबराइए नहीं, यह नजारा शनिवार को मेला क्षेत्र मेें पुलिस व अन्य विभागों की ओर से की गई मॉक ड्रिल के दौरान दिखा। इसके जरिए आपात स्थितियों के लिए तैयारियों को परखा गया। मॉक ड्रिल में तीन प्रकार के रिस्पान्डेंट बनाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 8
Mock Drill
प्रथम रिस्पान्डेंट के तौर पर स्थानीय एस0डी0एम0/क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष व पीएसी बल की भूमिका निर्धारित की गई। डेलीब्रेट रिस्पान्डेंट के रूप में स्वास्थ्य विभाग, पीडब्लूडी, बिजली विभाग इत्यादि को रखा गया।

4 of 8
Mock Drill
बीएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, एएसचेक, बीडीडीएस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जल पुलिस को स्पेशलाइज्ड रिस्पान्डेण्ट की भूमिका दी गई। दिन में लगभग 11:15 बजे सोमेश्वर महादेव मन्दिर के पास बम विस्फोट की सूचना कन्ट्रोल रूम को मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

5 of 8
Mock Drill
सूचना मिलते ही कन्ट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एसडीएम सेक्टर 18,19 व क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर महादेव मौके पर पहुंचे। तब तक थाना सोमेश्वर महादेव की पुलिस टीम ने सभी चौराहों व तिराहों को रस्सों के माध्यम से कवर कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
Mock Drill
सूचना पर स्वस्थ्य विभाग की टीम व एम्बुलेंस पहुॅची। बीएसएफ  की क्यूआरटी, एसएसबी की सर्च कम्पनी, एएसचेक व बीडीडीएस टीम को मौके पर भेजा एवं एनडी0आरएफ की एन्टी टेऊर्रिस्ट युनिट भी बुलाई गई। क्यूआरटी ने एक आतंकी मार गिराया  व चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
Mock Drill
अरैल क्षेत्र में मॉक ड्रिल की कमान्ड एसपी ऑपरेशन पूर्णेन्दु सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका चढ्डा ने की। अखाड़ा में उक्त ऑपरेशन का नेतृत्व आशुतोष मिश्रा व संगम क्षेत्र में ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

8 of 8
Mock Drill
मॉक ड्रिल ऑपरेशन के दौरान प्रत्येक स्थान पर सेना व एनडीएमए के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की आपदा प्रबन्ध योजना पर एनडीएमए अधिकारियों तथा सेना के पर्यवेक्षकों ने संतोष जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें