एनआरसी और सीएए के विरोध में शुक्रवार को फिर सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा। जुमे की नमाज के बाद पहले अटाला और चौक स्थित जामा मस्जिद पर लोग जुटे, फिर वहां से जुलूस की शक्ल में लोग सुभाष चौराहे पर पहुंचे। धारा 144 लगाने के साथ ही अफसरों की ओर से धरना-प्रदर्शन न करने की अपील की गई थी, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध दर्ज कराया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
शुक्रवार को जिले में इंटरनेट सेवा बंद रही और सोशल मीडिया से लोग पूरी तरह से कटे रहे। इसके अलावा पुराने शहर के बडे़ इलाके में सुबह से ही कर्फ्यू जैसा माहौल था। चौक, खुल्दाबाद, नखासकोहना, नुरुल्लाह रोड आदि क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। लेकिन, जुमे की नमाज के बाद अचानक माहौल बदल गया। चौक स्थित जामा मस्जिद से लोग बाहर निकले तो वहां बड़ी संख्या में मौजूद अफसरों और सुरक्षाकर्मियों ने लोगों से घर जाने की अपील की। लोग जाने भी लगे, लेकिन बड़ी संख्या वहीं पर रुक गई। कुछ देर की खामोशी के बाद उन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। फिर कुछ दूरी तक जुलूस निकाला। धीरे-धीरे जुलूस में भीड़ भी बढ़ती गई। फोर्स के दबाव के बाद कुछ दूर के बाद जुलूस वापस हो गया। इसके बाद शहर काजी की अपील पर लोग वापस हो गए।
विज्ञापन
3 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
करीब 15 से 20 मिनट तक सबकुछ शांत रहा, लेकिन फिर रानीमंडी की तरफ से सैकड़ों लोगों का जुलूस जामा मस्जिद पर पहुंचा। ये लोग पहले अटाला पर जुटे थे। पूर्व में जामा मस्जिद पर जमा लोग भी फोर्स से लुका-छुपी करते अतरसुइया चौराहा, रानी मंडी होते हुए एक बार फिर जामा मस्जिद पर एकत्रित हुए। वहां पर धरना प्रदर्शन करते हुए भीड़ सुभाष चौराहे की तरफ बढ़ी। जामा मस्जिद, घंटाघर, जानसेनगंज आदि स्थानों पर उन्हें रोका गया, लेकिन हुजूम बढ़ता गया। देखते-देखते सुभाष चौराहे पर हजारों लोगों इकट्ठा हो गए। पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद शाम को आंदोलनकारी वापस हुए। इस दौरान मंडलायुक्त, डीएम, एसएसपी ने खुद कमान संभाल रखी थी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भारी फोर्स के साथ पैदल ही वापस हो रहे जुलूस के साथ बिजली घर चौराहे तक गए।
4 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
कहीं पर किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है। लोगों ने विरोध जताया। इसमें शामिल लोगों को चिह्नित किया गया है। मुकदमा लिखाया जाएगा। जुलूस में शामिल लोगों को बाद में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रशासन आगे के लिए भी सतर्क है। अफसर भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही लोगों के संपर्क में हैं। नेट आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है, लेकिन शहर की सुरक्षा इससे ज्यादा जरूरी है। इसलिए इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी। स्थिति सामान्य होने के बाद जल्द ही इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी। - भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम
विज्ञापन
5 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
गली-मोहल्लों से जुटते रहे लोग, उमड़ा हुजूम
प्रयागराज। पुलिस, प्रशासन और पीस कमेटियों की तमाम कवायदों के बावजूद शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एनआरसी और सीएए के विरोध में शहर के तमाम इलाकों से जुलूस निकले। इसदौरान विरोध-प्रदर्शन के साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
6 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
जामा मस्जिद चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन का मामला थमने के साथ सब कुछ ओके और शांतिपूर्ण मानकर पुलिस और प्र्रशासन ने अभी राहत की सांस ली भी नहीं थी कि चड्ढा रोड से कोतवाली की ओर आने वाले प्रदर्शनकारियों के हुजूम ने पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी। अटाला से गोलपार्क होकर जुलूस जब रानीमंडी के नुक्कड़ पर पहुंचा तो पुलिस और आरएएफ के जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
7 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
इस पर उग्र होकर युवक प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। आनन फानन में पहुंचे एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने लोगों को समझा-बुझा कर रानीमंडी से रोशन बाग जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया। लेकिन, इस रास्ते पर आने बढ़ने के बजाय कुछ युवक थोड़ी दूर आगे बढ़कर यादगारे हुसैनी इंटर कॉलेज होते हुए सुहाग स्टोर की ओर निकले। बाकी बचे युवक भी आगे बढ़कर दूसरी गलियों से होते हुए चौक और नखासकोहना की ओर पहुंच गए।
8 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
जुलूस की शक्ल में एक बार फिर कोतवाली के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। एडवोकेट आसिफ इकबाल की अगुवाई में हाथ में पोस्टर लेकर युवाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। तिरंगा और तरह-तरह की तख्तियां, पोस्टर लेकर निकले नखासकोहना से कोतवाली की ओर निकले जुलूसों में युवाओं के अतिरिक्त बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल रहे। तकरीबन हर जुलूस में शामिल होने वालों की संख्या सौ से ज्यादा ही रही। हैरत यह कि एक जुलूस के बाद थोड़ी ही देर में दूसरा जुलूस बारी-बारी से निकलता रहा। जुमे की नमाज के बाद से ही शुरू हुआ जुलूसों का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
9 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
अटाला पर रहा जबर्दस्त जमावड़ा
करेली, खुल्दाबाद, मिर्जा गालिब रोड, रसूलपुर, रोशनबाग, गुलाबबाड़ी, हसन मंजिल आदि मोहल्लों से निकले लोग अटाला पर जुटते रहे। अटाला पर लोगों के जबर्दस्त जमावड़े को डीएम और एसएसपी ने नियंत्रित किया और लोगों से अपने-अपने घर जाने की अपील की। लेकिन, जुलूस की शक्ल में हुजूम अटाला, रानीमंडी, दरियाबाद, पत्थर गली, शाहगंज, दायराशाह अजमल आदि इलाकों से विरोध-प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचता रहा। फिर यहां से जुलूस चौक, जानसेनगंज होकर सुभाष चौराहे पर पहुंचकर सभा में परिवतित हो गया।
10 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
तरह-तरह नारों में हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई भी
जुलूस के दौरान मोदी, अमित शाह के खिलाफ नारे लगे। आजादी हम लेकर रहेंगे जैसे नारे लगाए गए तो कानून को वापस लेने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तरह-तरह के स्लोगन लिखे हुए पोस्टर ले रखे थे। नारों में हिन्दुस्तान जिंदाबाद, मुसलमान जिंदाबाद के साथ हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई जैसे नारे भी लगे।
11 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
जुमे की नमाज के बाद बढ़ा विरोध-प्रदर्शन
प्रयागराज। जुमे की नमाज के दौरान चौक स्थित जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी, लेकिन हुआ वही जिसकी आशंका थी। नमाज पढ़कर बारी-बारी से निकलकर लोग अपने-अपने घरों की ओर रुखसत हो रहे थे लेकिन चंद नमाजियों के जाने के बाद ही मस्जिद की नुक्कड़ पर कुछ नमाजी रुक गए।
12 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
सब कुछ शांतिपूर्ण चल रहा था। इसी बीच मस्जिद से ‘सलाम’ की शुरुआत हुई तो रानीमंडी के शराफत अली की अगुवाई में नुक्कड़ पर खड़े नमाजियों ने भी सड़क पर ही सलाम पढ़ना शुरू कर दिया। विरोध-प्रदर्शन के बीच नागरिकता संशोधन कानून से निजात की दुआ मांगी गई। इसके बाद जुलूस की शक्ल में लोगों ने आगे बढ़कर कोतवाली के सामने विरोध-प्रदर्शन किया और नारे भी लगाए। प्रदर्शन बढ़ने पर इधर-उधर खड़े लोग भी साथ आ गए। थोड़ी देर तनाव और विरोध-प्रदर्शन के बाद एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने उन्हें नखासकोहना नहीं चौक की ओर जाने को कहा। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी उन्हें समझा बुझा करके घर जाने को कहते रहे।
13 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
विरोध बढ़ने पर जामा मस्जिद से पूर्व काजी और सरपरस्त कारी मकबूल अहमद हबीबी ने माइक पर अमन की अपील की। कहा, आप इत्मिनान और सुकून के साथ अपने-अपने घरों को तशरीफ ले जाएं। आपका एहतेजाज (विरोध-प्रदर्शन) कामयाब रहा, अब आप लोग अमन के साथ घरों को जाएं। तब एक-एक करके लोग वहां से रुखसत हुए। इससे पहले एसपी सिटी सहित वहां जुटे सिविल डिफेंस के अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भइया, सरदार अजीत सिंह, सरदार सत्येंद्र सिंह सहित तमाम स्वयंसेवक , विनोद चंद्र दुबे, व्यापार मंडल के विजय अरोरा, कादिर भाई, रघुनाथ द्विवेदी आदि नमाजियों से अपने-अपने घरों को जाने की अपील करते रहे।
14 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
हम हिन्दुस्तानियों की हिज्र, हिफाज़त रखे खुदा
प्रयागराज। जुमे की नमाज के बाद नुक्कड़ पर सलाम पढ़ने वालों की अगुवाई करने वाले रानीमंडी के शराफत अली ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा, अपने नबी के नाम सलाम में हमने यही दुआ मांगी कि जो हम लोगों पर जुल्म हो रहा है और जालिम हुकूमत ने जो हम लोगों पर यह कानून लगाया है, वह खत्म हो। यह हम सब हिंदुस्तानियों की बात का वकार है, जो अब तक नहीं हुआ, वह आज हो रहा है। यह हिटलरशाही और जुल्म ज्यादती पूरी दुनिया देख रही है, तरह-तरह के कानून पास कराए जा रहे हैं। लिहाजा हम उस पाक परवरदिगार से दुआ मांगते हैं कि अपने नबी के सदके में हम मुसलमानों, हम हिन्दुस्तानियों की हिज्र, हिफाज़त रखे। ऐसा कुछ न हो कि हमारी अवाम का नुकसान हो, हम जान और माल की हिफाजत चाहते हैं। आमीन!
15 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
पोस्टर लेकर बेटियों ने भी जताया विरोध
प्रयागराज। जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन के क्रम में रानीमंडी की ओर से भी कोतवाली के पास पहुंचीं बेटियां ने हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। एक पोस्टर पर लिखा था, ‘डोंट बी साइलेंट, डोंट बी वायलेंट’ लेकिन दूसरी तख्ती पर लिखा था, ‘वी द पीपुल ऑफ इंडिया, रिजेक्ट डिस्क्रिमिनेशन ऐंड रैसिज्म।’नेतृत्व कर रहीं दिल्ली से आईं अतिया बोली, हमें विरोध इसलिए है क्योंकि यह भेदभाव करने वाला कानून है। प्रदर्शन करने वालों में आफरीन फातिमा, रूफी, साइमा, नियाज हुसैन, आलम मिर्जा आदि शामिल थे।
16 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
भीड़ बढ़ी तो फूले हाथ-पांव, कोतवाली के चारों ओर नाकेबंदी
कोतवाली क्षेत्र मेें जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण होने पर वहां सनसनी फैल गई। भीड़ जुटते देख पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के हाथ-पांव फूल गए, जिसके बाद कोतवाली की ओर आने वाले सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए। उधर, जानसेनगंज समेत अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद भले ही जामा मस्जिद के बाहर माहौल शांत हो गया, लेकिन एहतियातन डायवर्जन व्यवस्था देर शाम तक लागू रही।
17 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
विरोध प्रदर्शन की आशंका में जहां शुक्रवार को जहां सुबह के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। वहीं शहर में हर प्रमुख चौराहे पर बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। इसके अलावा इन चौराहों पर बैरिकेडिंग भी की गई थी। कोतवाली क्षेत्र में जामा मस्जिद चौराहा और सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे की ओर जाने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। दोपहर 12 बजे के करीब नमाज शुरू होने के साथ ही दोनों जगहों पर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस की चौकसी बढ़ गई।
18 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
एहतियातन आरएएफ व पीएसी के जवान दोनोें जगहों पर पहले से ही तैनात किए गए थे। दोपहर 1.30 बजे के करीब नमाज खत्म होने तक सबकुछ सामान्य था। अचानक नमाजियों की भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी तो अफसरों के कान खड़े हो गए। समझाने की कोशिश की गई, लेकिन लोग नहीं माने। कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने व जोरदार नारेबाजी होेते देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में कोतवाली की ओर चारों दिशाओं से आने वाले रास्ते ब्लॉक कर दिए गए। जिसके तहत रानीमंडी, शाहगंज, लोकनाथ व घंटाघर की ओर से आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया।
19 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
उधर वायरलेस पर मैसेज प्रसारित कर जानसेनगंज चौराहे के साथ ही शाहगंज चौराहे, कोठापार्चा व खत्री पाठशाला चौराहे पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया। अफसरों की मंशा थी कि कोतवाली की ओर आने वाली भीड़ को बाहर से ही दूसरे रास्तों पर भेज दिया जाए। हालांकि, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एडीएम सिटी अशोक कनौजिया ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत करा दिया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोतवाली के आसपास के रास्ते तो खोल दिए गए, लेकिन जानसेनगंज समेत अन्य चौराहों पर एहतियातन ट्रैफिक डायवर्जन देर शाम तक लागू रहा।
20 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
नागरिकता संशोधन कानून का सर्वोदय दल ने किया स्वागत
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून का राष्ट्रीय सर्वोदय दल ने स्वागत किया है। साथ ही इस कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन को विरोधी दलों की साजिश करार दिया है। दल के अध्यक्ष पवन कुमार पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इस कानून के लिए बधाई दी है। उधर, हाईकोर्ट के एडवोकेट धाराराम यादव ने शुक्रवार को कहा कि सीएए पर भ्रम फैलाया जा रहा है। इस कानून का विरोध कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों की साजिश का नतीजा है। इस कानून से देश के किसी भी नागरिक के अधिकार प्रभावित नहीं होंगे।
21 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में वकीलों की रैली आज
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कचहरी के अधिवक्ता शनिवार को 11 बजे रैली निकालेगें और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देगें। संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए शनिवार को अधिवक्ता रैली निकाल कर अपना समर्थन जताएंगे।
22 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
पुराने शहर में दिन भर रही बंदी, सिविल लाइंस में दो घंटे के लिए गिरे शटर
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को चौक क्षेत्र की तकरीबन सभी दुकानें बंद रही। इस बीच सिविल लाइंस में भी तकरीबन दो घंटे के लिए दुकानदारों के शटर गिरे, लेकिन हालात सामान्य हो जाने के बाद यहां शाम को सभी दुकानें खुल गई, लेकिन चौक, जानसेनगंज क्षेत्र पूरी तरह से बंद रहा।
23 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
दरअसल नागरिकता संशोधन कानून की वजह से बृहस्पतिवार को हुए प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को भी अंदेशा लगाया जा रहा था कि प्रदर्शन होगा। बृहस्पतिवार को जहां मुस्लिम बाहुल्य इलाके की दुकानें बंद रही तो वहीं शुक्रवार को इसका दायरा बढ़ गया। सुबह नौ बजे के आसपास चौक क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात हो गई। इस बीच कारोबारी भी पहुंचने लगे। रोशनबाग, खुल्दाबाद, अटाला, कोतवाली के सामने, लाल डिग्गी, बरामदा, घंटाघर आदि क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद रही।
24 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
दोपहर नमाज के बाद एकाएक कुछ युवक भागते हुए आए और दुकान बंद करो-बंद करों कहने लगे। यह सुनते ही मीरगंज, जवाहर स्क्वायर, मोहम्मद अली पार्क, जीरोरोड, जानसेनगंज, घंटाघर आदि क्षेत्र में जो दुकानें खुली थी उनके शटर गिरने लगे। कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा था कि वह क्या करे।
25 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
दुपट्टा नगर नाम की दुकान के संचालक विजय अरोरा जो प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं ने बताया कि कुछ युवक भागते हुए और दुकान बंद करने को कहने लगे। कोई अनहोनी न हो इस वजह से तमाम कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दी। इस बीच व्यापार मंडल के नेता सुहेल अहमद आदि भी वहीं आकर बैठ गए। उधर चौक क्षेत्र से जुलूस उठने के बाद निरंजन, कमला नेहरू रोड, एमजी मार्ग, एसपी मार्ग की दुकानों के भी शटर गिरने लगे। जुलूस जाने के बाद ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि पुराने शहर में हुई बंदी से दिन भर में व्यापारियों को 50 करोड़ के कारोबार के नुकसान का अनुमान है।
26 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
बीच रास्ते लिया ज्ञापन, प्रदर्शनकारियों को लौटाया
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे जन क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते पुलिस ने रोक लिया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि पार्टी के 20-25 कार्यकर्ता सीएए को लेकर शुक्रवार सुबह डीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। जिसके बाद जानकारी दी गई तो एसीएम प्रथम मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। जिसके बाद उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया।
27 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
संवैधानिक दायरें में करें विरोध
प्रयागराज। राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश केउपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा ने सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019 का विरोध संवैधानिक दायरे में करने का आग्रह किया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि राजनैतिक दल, संस्थाएं, नागरिक और अधिवक्ता विरोध के दौरान किसी तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल न हों। यह संविधान से प्राप्त मूल अधिकारों का दुरूपयोग होगा।
28 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
सीएए और एनआरसी पर आम राय से काम करे सरकार
प्रयागराज। ऑल इंडिया लायर्स यूनियन ने शुक्रवार को देश के गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन केमामले में आम राय से काम करने की मांग की है। यूनियन केसदस्यों ने कहा कि सरकार को सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को वापस लेने की घोषण करे और मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। सर्वदलीय बैठक में शरणार्थियों के मुद्दे पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसमें सभी हितकारियों और राष्ट्रीय दलों की एक आम सहमति लेने का प्रयास केंद्र सरकार करे। यह वर्तमान हिंसा, अराजकता और असुरक्षा की भावना पर सार्थक कदम होगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि बहुमत की मनमानी भी लोकतंत्र केलिए घातक है। इस मौके पर यूनियन केसचिव आशुतोष कुमार तिवारी, अरविंद कुमार राय, अशोक कुमार, आलोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
29 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
सीएए पर अफवाह रोकने को इंटरनेट सेवा बंद
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून पर अफवाह फैलाने व बवाल की आशंका के चलते बीएसएनएल समेत सभी संचार माध्यमों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बैंक व बीमा सेवाओं के लिए जारी लीज लाइनें इससे प्रभावित नहीं होंगी। ब्राडबैंड सोशल साइट्स पर मैसेजिंग ठप हो गई है, लेकिन लीज लाइनों पर आधारित बैंकिंग प्रणाली व एटीएम सेवा को इस प्रतिबंध से अलग रखा गया है। जुमे की नमाज के बाद शाम को नेट सेवा बहाल करने की तैयारी थी, लेकिन कानपुर में हिंसा व बवाल को देखते हुए इस कदम को वापस ले लिया गया। अब शनिवार की रात 10 बजे के बाद ही इंटरनेट बहाल होने के संकेत मिले हैं।
30 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की रात बीएसएनएल समेत अन्य संचार माध्यमों के ब्राडबैंड बंद कर दिए गए। बीएसएनएल के महाप्रबंधक आनंद कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे डीएम ने उनसे इंटरनेट सेवा बंद करने संबंधी निर्देश की जानकारी दी। इसके बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया।
31 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
रात करीब 2:45 बजे तक जियो, एयरटेल, बोडाफोन समेत अन्य निजी क्षेत्र की संचार कंपनियों के भी इंटरनेट बंद कर दिए गए। ऐसे में व्हाट्सएप, फेसबुक के अलावा ट्विटर पर संदेशों के आदान-प्रदान बंद हो गए। इंटरनेट आधारित हर तरह की बुकिंग, अपलोडिंग सेवा बाधित कर दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध-प्रदर्शन के बीच अफवाहें फैलने की आशंका के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। हालांकि मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी की ओर से जारी एक निर्देश में शनिवार की दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने की बात कही गई थी, लेकिन लेकिन कानपुर में हुए बवाल के मद्देनजर शाम को इस प्रतिबंध को बढ़ाने का निर्णय ले लिया गया। बीएसएनएल केजीएम ने बताया कि अब इस प्रतिबंध को शनिवार की रात 10 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
32 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
सीएए व एनआरसी पर जनता की आवाज दबाने का आरोप
प्रयागराज। किसान कांग्रेस की बैठक में शुक्रवार को सीएए व एनआरसी पर विरोध-प्रदर्शन को दबाने का प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार लोगों की आवाज नहीं उठने देना चाहती। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है और इस हक को छीना नहीं जाना चाहिए। इस मौके पर किसान कांग्रेस के कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी,नफीस अनवर, सत्या पांडेय, हरचिरण, बब्लू दुबे, रमाशंकर यादव, कौशलेश तिवारी, बृजलाल बिंद, पप्पू त्रिपाठी, घनश्याम कुशवाहा, नागेंद्र मिश्र, संजय मिश्रा, सुमित प्रजापति समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
33 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
गली-मोहल्लों से जुटते रहे लोग, उमड़ा हुजूम
प्रयागराज। पुलिस, प्रशासन और पीस कमेटियों की तमाम कवायदों के बावजूद शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एनआरसी और सीएए के विरोध में शहर के तमाम इलाकों से जुलूस निकले। इसदौरान विरोध-प्रदर्शन के साथ ही जमकर नारेबाजी भी की गई।
34 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
जामा मस्जिद चौक पर हुए विरोध प्रदर्शन का मामला थमने के साथ सब कुछ ओके और शांतिपूर्ण मानकर पुलिस और प्र्रशासन ने अभी राहत की सांस ली भी नहीं थी कि चड्ढा रोड से कोतवाली की ओर आने वाले प्रदर्शनकारियों के हुजूम ने पुलिस प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी। अटाला से गोलपार्क होकर जुलूस जब रानीमंडी के नुक्कड़ पर पहुंचा तो पुलिस और आरएएफ के जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
35 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
इस पर उग्र होकर युवक प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। आनन फानन में पहुंचे एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने लोगों को समझा-बुझा कर रानीमंडी से रोशन बाग जाने वाली सड़क की ओर मोड़ दिया। लेकिन, इस रास्ते पर आने बढ़ने के बजाय कुछ युवक थोड़ी दूर आगे बढ़कर यादगारे हुसैनी इंटर कॉलेज होते हुए सुहाग स्टोर की ओर निकले। बाकी बचे युवक भी आगे बढ़कर दूसरी गलियों से होते हुए चौक और नखासकोहना की ओर पहुंच गए।
36 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
जुलूस की शक्ल में एक बार फिर कोतवाली के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। एडवोकेट आसिफ इकबाल की अगुवाई में हाथ में पोस्टर लेकर युवाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। तिरंगा और तरह-तरह की तख्तियां, पोस्टर लेकर निकले नखासकोहना से कोतवाली की ओर निकले जुलूसों में युवाओं के अतिरिक्त बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी शामिल रहे। तकरीबन हर जुलूस में शामिल होने वालों की संख्या सौ से ज्यादा ही रही। हैरत यह कि एक जुलूस के बाद थोड़ी ही देर में दूसरा जुलूस बारी-बारी से निकलता रहा। जुमे की नमाज के बाद से ही शुरू हुआ जुलूसों का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
37 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
अटाला पर रहा जबर्दस्त जमावड़ा
करेली, खुल्दाबाद, मिर्जा गालिब रोड, रसूलपुर, रोशनबाग, गुलाबबाड़ी, हसन मंजिल आदि मोहल्लों से निकले लोग अटाला पर जुटते रहे। अटाला पर लोगों के जबर्दस्त जमावड़े को डीएम और एसएसपी ने नियंत्रित किया और लोगों से अपने-अपने घर जाने की अपील की। लेकिन, जुलूस की शक्ल में हुजूम अटाला, रानीमंडी, दरियाबाद, पत्थर गली, शाहगंज, दायराशाह अजमल आदि इलाकों से विरोध-प्रदर्शन, नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचता रहा। फिर यहां से जुलूस चौक, जानसेनगंज होकर सुभाष चौराहे पर पहुंचकर सभा में परिवतित हो गया।
38 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
तरह-तरह नारों में हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई भी
जुलूस के दौरान मोदी, अमित शाह के खिलाफ नारे लगे। आजादी हम लेकर रहेंगे जैसे नारे लगाए गए तो कानून को वापस लेने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तरह-तरह के स्लोगन लिखे हुए पोस्टर ले रखे थे। नारों में हिन्दुस्तान जिंदाबाद, मुसलमान जिंदाबाद के साथ हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई जैसे नारे भी लगे।
39 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
40 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
धर्मस्थल पर चिपकाया आपत्तिजनक पम्फलेट, हड़कंप
प्रयागराज। धूमनगंज के हरवारा स्थित एक धर्मस्थल पर शुक्रवार सुबह आपत्तिजनक पम्फलेट लगा मिलने पर हड़कंप मच गया। इसमें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भड़काऊ बातें लिखी गई थीं। सूचना मिली तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। जिससे कुछ देर बाद वहां स्थिति सामान्य हो गई।
41 of 45
NRC & CAA PROTEST IN PRAYGRAJ
- फोटो : प्रयागराज
घटना दोपहर 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। अफसरों के निर्देश पर पुलिस धूमनगंज क्षेत्र स्थित धर्मस्थलों के बाहर सुरक्षा के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी हरवारा स्थित एक धर्मस्थल पर पहुंचे तो वहां आपत्तिजनक पम्फलेट लगा मिला। इसमें सीएए को लेकर धर्म विशेष से भड़काऊ अपील की गई थी। यह देख पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने धर्मस्थल से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने पम्फलेट के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया। साथ ही यह भी नहीं बता सके कि पम्फलेट किसने लगाया। जिसके बाद पुलिस ने पम्फलेट नष्ट करा दिया। फिलहाल माना जा रहा है कि किसी ने शरारतवश ऐसा किया। इस बारे में धूमनगंज इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।