फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें- पुलिस की अभद्रता पर भड़की महिलाओं ने कैसे बरसाए लाठी-डंडे

Mon, 12 Aug 2019 12:18 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
लाठी-डंडे बरसाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिस इंस्पेक्टर की अभद्रता का जवाब लाठी-डंडे से दिया। दरअसल पीपरपुर ढेमा निवासी मथुरा प्रसाद पटेल का अपने पड़ोसी विजय से जमीन को लेकर विवाद है। विजय इन दिनों दीवार का निर्माण करा रहा है। मथुरा प्रसाद इसका विरोध कर रहे थे। रविवार को विजय पक्ष के लोग दीवार बनवा रहे थे। जिसे लेकर मथुरा प्रसाद ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी।



 
विज्ञापन

2 of 6
लाठी-डंडे बरसाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हल्का दरोगा कमल कुमार रस्तोगी होमगार्ड जीतलाल को लेकर निर्माणाधीन दीवार का काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने काम बंद करा दिया। इस पर विजय के घर की महिलाएं निर्माण कार्य बंद कराने की वजह पूछने लगीं। यह सुनते ही पुलिसिया रौब झाड़ते हुए दरोगा व होमगार्ड महिलाओं के साथ अभद्रता करने लगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
लाठी-डंडे बरसाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के इस रवैये से गुस्साईं महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर दोनों पर हमला बोल दिया। पीटते हुए दोनों को दूर तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए दरोगा और होमगार्ड दूसरे के घर में घुस गए। बवाल की खबर पर मानधाता से भारी फोर्स मौके पर पहुंची और हमला करने वाली चार महिलाओं को दबोच लिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

4 of 6
लाठी-डंडे बरसाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आक्रोशित महिलाओं ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दरोगा व होमगार्ड वहां से जान बचाकर भागे। करीब पांच सौ मीटर दूर एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पाकर भारी भरकम फोर्स लेकर थानाध्यक्ष मानधाता मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद कुछ सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवान के हमले से घायल युवक की मौत
विज्ञापन

5 of 6
लाठी-डंडे बरसाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मामले में मथुरा प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सालिकराम के बेटे विजय, पत्नी अनीता समेत परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाठी-डंडे बरसाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मारपीट व अवैध निर्माण की सूचना पर दरोगा गए थे। काम बंद कराने के लिए कहने पर महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं से अभद्रता की बात उनके संज्ञान में नहीं है।

यहां पढ़ें प्रयागराज की खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें