करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं जाने दिया तो विस और सीएम कार्यालय का करेंगे घेराव : चंद्रशेखर
मैं कौशाम्बी और करछना जाना चाहता था। मुझे कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर रोका गया और यह कहा गया कि कुछ देर बाद जाने दिया जाएगा। मुझे आठ घंटे तक बिना कारण बताए सर्किट हाउस में रोके रखा गया। मुझे नहीं जाने दिया गया। लखनऊ में विधानसभा और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। - चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)