फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence: अटाला बवाल की साजिश में मौलाना और नेता भी थे शामिल, जावेद पंप ने खोला ऐसा राज, पुलिस भी चौंकी

Wed, 29 Jun 2022 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के अटाला बवाल के मामले में जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में यह बात सामने आई है कि बवाल की साजिश में करेली व खुल्दाबाद इलाके के कई बेहद प्रभावशाली लोग भी शामिल थे। इनमें एक अन्य मस्जिद के मौलाना के साथ ही कई राजनैतिक लोगों के भी नाम हैं। उन्हें मालूम था कि जुमे के दिन यानी तीन जून को नमाज के बाद अटाला में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होना है। यह बातें पुलिस को मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप से कस्टडी रिमांड पर की गई पूछताछ में सामने आई हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों से पूछताछ की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, जावेद मोहम्मद से कस्टडी रिमांड में पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला कि कानपुर दंगों के आरोपियों की पैरवी में आए कानपुर निवासी मुस्लिम संगठन के पदाधिकारी से मुलाकात के बाद करेली इलाके में एक मीटिंग की गई थी। 
विज्ञापन

2 of 7
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इस मीटिंग में ही यह योजना बनी थी कि 10 जून को जुमे की नमाज के बाद अटाला में प्रदर्शन किया जाना है। खास बात यह है कि इस मीटिंग में करेली व खुल्दाबाद के कई प्रभावशाली लोग भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इनमें करेली स्थित एक मस्जिद का मौलाना भी शामिल था। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे थे जो राजनीति में सक्रिय हैं और उनकी युवाओं पर अच्छी-खासी पकड़ है।
 

4 of 7
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
छात्र संगठन का सदस्य भी था मौजूद
सूत्रों का कहना है कि जावेद मोहम्मद से कस्टडी रिमांड में हुई पूछताछ के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
वह यह है कि अटाला में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया जाना है, इस बात की जानकारी एक छात्र संगठन के पदाधिकारी को भी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि वह दूसरे समुदाय से है।
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के लिए किया जाएगा तलब
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और बवाल मामले में उनकी संलिप्तता की भी जांच करेगी। अगर उनकी भूमिका संदिग्ध मिलती है तो मुकदमे में उनका नाम शामिल किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बनाकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसर इस मामले में कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि विवेचना चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें