फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

prayagraj news: सुबह की पहर, योगमय हुआ शहर, संगम पर योगाभ्यास में जुटे हजारों लोग

Wed, 22 Jun 2022 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
संगम तट पर योग - फोटो : prayagraj
मंगलवार को पूरा शहर योगमय रहा। संगम क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ हजारों लोगों ने अभ्यास किया। साथ ही योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। स्थानीय कलाकारों ने मधुर धुन से कार्यक्रम में समा बांधा तो आईटीबीटी एवं पीएसी के बैंड ने भी जोश भरा। योगाभ्यास से पहले प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। लोगों ने संगम क्षेत्र में लगे 12 स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

योगाभ्यास करीब सुबह सवा सात बजे शुरू हुआ लेकिन, लोगों के पहुंचने का क्रम पांच से ही शुरू हो गया था। हर तरफ उत्साह का माहौल रहा। पूरे आयोजन स्थल को 12 ब्लॉक में बांटा गया था। लोगों को योग के प्रतीक के रूप में बैठाया गया था। मंच से प्रशिक्षक धर्मेंद्र ने योग का अभ्यास कराया तो हर ब्लॉक में भी दो-दो ट्रेनर भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

2 of 9
मंगलवार को योग दिवस पर संगम नोज पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सामूहिक योगासन में योग करते लोग। शिव त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj
मंच पर ब्रजेश पाठक के साथ सांसद केशरी देवी पटेल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य, मंडलायुक्त संजय गोयल, डीएम संजय कुमार खत्री, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं योगाभ्यास में स्कूली बच्चे, एनसीसी, अलग-अलग विभागों के अफसर तथा संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री योग दिवस की बधाई दी। साथ ही इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

 
विज्ञापन

3 of 9
संगम तट पर योग - फोटो : prayagraj
उन्हाेंने लोगों को जीवन में योग को अपनाने की अपील की। इससे पहले उप मुख्यमंत्री संगम तट पर पूजन एवं आरती की। उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन भी किया। संगम नोज कलाकारों ने सैंड की कलाकृतियों के माध्यम से भी योग का महत्व बताया। इस मौके पर आयोजन में प्रशिक्षक तथा भागीदारी करने वाली संस्था प्रतिनिधियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित भी किया गया।

आयोजन स्थल पर अलग-अलग प्वाइंट पर लोगों ने सेल्फी भी ली। इस दौरान एसएसपी अजय कुमार, सीडीओ शिपू गिरि, डीडीओ भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, अभिषेक शुक्ला, विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.रंजना त्रिपाठी ने किया।
 

4 of 9
मंगलवार को विश्व योग दिवस पर संगम तट में योगासन करते श्रद्धालु। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
आजादी के 75वें वर्ष का मना जश्न, नांव पर किया योग
योग दिवस पर कयाकिंग के खिलाड़ियों और जल पुलिस का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। खिलाड़ी तिरंगे के रंग में सजे नाव लेकर एक सरस्वती घाट की बढ़े तो लोग देखते रह गए। उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। जल पुलिस की ओर से नाव के माध्यम से 75 की आकृति बनाकर आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाया। इन नावों पर लोगों ने योगाभ्यास भी किया।
 
विज्ञापन

5 of 9
मंगलवार को विश्व योग दिवस पर संगम तट में योगासन करते सफाई कर्मचारी। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
संगम क्षेत्र में अलग-अलग घाटों पर योग
संगम क्षेत्र में हरिहर आरती स्थल, नागवासुकि मंदिर के सामने समेत अनेक स्थानों पर योग हुआ। हरिहर आरती स्थल पर योग को लेकर काफी उत्साह दिखा तथा हजारों लोग शामिल हुए।

 
विज्ञापन

6 of 9
मंगलवार को योग दिवस पर यमुना नदी में योगासन करते तैराक। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
प्लेटफार्म, कार्यालय रेलवे ब्रिज पर भी हुआ योग
रेलवे की ओर से अलग-अलग कार्यालयों, क्लबों, स्टेशनों, ट्रैक, रेलवे ब्रिज आदि स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय परिसर में मानवता के लिए योग विषय पर आयोजन हुआ। महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महिला कल्याण संगठन की पूनम कुमार, अनुपमा सिंह, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। डीआरएम ऑफिस तथा अन्य स्थानों पर हुए आयोजन में मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा आदि ने हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन

7 of 9
मदरसे में योग करतीं छात्राएं। - फोटो : prayagraj
मदरसों में छात्र-छात्राओं ने भी किया योग
मदरसों में योगाभ्यास का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों संग छात्राओं ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। मदरसा सादिकुल उलूम मेंहदौरी, मदरसा जामिया मॉनिया दारुल उलूम अल-हेरा अतरामपुर, मदरसा सैय्यद अहमद शहीद गर्ल्स स्कूल अहमदपुर असरौली आदि में प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास हुआ।

8 of 9
मंगलवार को योग दिवस पर हाईकोर्ट में सामूहिक योगासन का आयोजन किया गया। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
न्यायमूर्तियों ने योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
 विश्व योग दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी सहित इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्तियों ने भी योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में न्यायमूर्तिगण पहुंचे और योगासनों का अभ्यास किया।

इस मौके पर न्यायमूर्ति केजे ठाकर, न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति वीके बिरला, न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान, न्यायमूर्ति शेखर यादव, न्यायमूर्ति वीके दीक्षित सहित कई अन्य न्यायमूर्तिगण और हाईकोर्ट के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
 
विज्ञापन

9 of 9
yoga - फोटो : prayagraj
व्यापारियों ने किया योग
भारतीय उद्योग व्यापार की ओर से भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल, रमन, टीटू गुप्ता, नवीन अग्रवाल आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें