prayagraj news
- फोटो : prayagraj
दोनों ही पक्ष इस जमीन पर दावा जताते रहे हैं। 2014 में शिवनारायण के बेटे मुलायम यादव की घर के पास ही जंगलों में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुलायम उस समय क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। इस कांड में बरमदीन मुख्य आरोपी बनाया गया। उनके साथ ही बेटे लक्ष्मण कुंवर और अनिरुद्ध के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चारों अभी तक जेल में हैं।
मुलायम की हत्या और बरमदीन व उसके तीन बेटों के जेल जाने के बाद भी दुश्मनी ठंडी नहीं हुई, बल्कि और बढ़ गई। अक्सर विवाद होता रहा और मामला पुलिस तक भी जाता रहा। बुधवार को बरमदीन के बेटे इंद्र बहादुर राम सिंह और रविंद्र जब उसी विवादित जमीन को ट्रैक्टर से जोतने के लिए पहुंचे तो उनकी आरोपियों ने हत्या कर दी।
ये हुए नामजद
विंध्यवासिनी की तहरीर पर शिवनारायण, ज्ञान सिंह, रवि सिंह, धीर सिंह, राम सिंह, कृष्ण कुमार उर्फ बाबा, हरीकृष्ण, साहेब लाल, रामायण, प्रेमशंकर, मान सिंह, चंद्रशेखर, बुद्धिमान सिंह, आशीष सिंह, सुरेंद्र सिंह, बबीता, रंजना, अजय कुमार, विजय कुमार, राजकली और वंदना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने दबिश देकर सुरेंद्र सिंह, प्रेम शंकर, धीर सिंह, बुद्धिमान सिंह, आशीष यादव, चंद्रशेखर, बबीता, रंजना, रामकली और वंदना को गिरफ्तार कर लिया।