फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नीट, जेईई परीक्षा स्थगित कराने की मांग को लेकर सरकार पर भड़के सपाई, 26 गिरफ्तार 

Sat, 29 Aug 2020 01:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
NEET-JEE एग्जाम के विरोेध के प्रदर्शन करतेे सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में जेईई, नीट की परीक्षाओं को स्थगित न करने और लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सपाइयों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर सीएम योगी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसके बाद 26 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सुभाष चौराहे पर सपा युवजन सभा के पूर्व  जिलाध्यक्ष संदीप यादव, जोंटी यादव, मुशीर अहमद, राजेश यादव आदि नेताओं द्वारा जेईई परीक्षा रद करने की मांग को लेकर सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

4 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसकी सूचना मिलने पर तमाम सपाई पुलिस लाइन पहुंच गए और नाराजगी जताई। सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव और महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने भी युवाओं पर हुई लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन

5 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
वहीं छात्रसभा के कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष आक़िब जावेद खान ने बैठक कर परीक्षा स्थगित करने की मांग की। इसी क्रम में डा. आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष हाथों में योगी सरकार खिलाफ लिखे स्लोगन की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यथांश ने कहा की देश में अब तक 32 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जेईई और नीट में 27 लाख छात्र शामिल होंगे। सरकार से मांग है कि वह इस परीक्षा को स्थगित करे। इस दौरान विनोद यादव, जीतू यादव, शुभांकर यादव, अंकित केसरवानी, सौरभ केसरवानी, मुकेश सरोज, सूरज कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

7 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर दूसरी ओर सिविल लाइंस के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि सुभाष चौराहे पर प्रदर्शनकारियों में समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष संदीप यादव समेत 26 लोग शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

8 of 8
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 7 वर्ष से कम की सजा से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के कारण आरोपियों को थाने से ही मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें