फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज से होगा एंटीजन टेस्ट, आधे घंटे में आएगी कोरोना की रिपोर्ट

Wed, 24 Jun 2020 10:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
एंटीजन टेस्टिंंग किट से कोरोना की जांच - फोटो : AMAR UJALA
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार से एंटीजन टेस्ट शुरू किया जाएगा। टेस्ट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें कंटेनमेंट जोन में जाकर जांच करेंगी। इसके लिए शासन ने पांच हजार किट यहां भेजी हैं, इसकी रिपोर्ट आधे घंटे में ही मिल जाएगी। जांच करने वाली टीमों को बुधवार को सीएमओ दफ्तर में प्रशिक्षित किया गया। इसमें 15 तकनीशियन शामिल रहे। 

कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि एंटीजन टेस्ट के लिए कोरोना की रोकथाम में लगी मेडिकल यूनिटों को लगाया जाएगा। टीम में दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट के साथ लैब तकनीशियन होगा। मोबाइल यूनिट कंटेनमेंट जोन में जाकर बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत होने वालों की जांच करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। दो दिनों में 450 के करीब बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ लेने वाले मरीजों को चिह्नित कर लिया गया है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे एंटीजन टेस्ट में पहले इन्हीं लोगों की जांच कराई जाएगी। एंटीजन जांच शुरू होने से मेडिकल कॉलेज का बोझ भी कम होगा और लोगों की जांच रिपोर्ट भी वहीं पर आधे घंटे में मिल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस तरह होगी जांच

एंटीजन टेस्ट में केवल नाक से स्वाब लिया जाएगा। स्वाब को बफर सॉल्यूशन यानी एक प्रकार के रासायनिक द्रव्य में डाल दिया जाएगा। उसमें वायरस के कई पार्ट लिक्विड फार्म में होंगे। उसकी तीन बूंदों को क्यू कोविड-19 एजी डिटेक्शन किट में डाल दिया जाएगा। इसके बाद किट में गुलाबी और लाल रंग का डॉट बनेगा। एक डॉट पॉजिटिव कंट्रोल का होगा, जबकि दूसरा पॉजिटिव या निगेटिव का होगा।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अगर कंट्रोल का डॉट बनने के बाद दूसरा डॉट नहीं बनता है तो उस जांच की रिपोर्ट निगेटिव मानी जाएगी और डॉट बन जाता है तो रिपोर्ट पॉजिटिव मानी जाएगी। अगर कंट्रोल का डॉट नहीं बनता है तो किट को खराब माना जाएगा।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीशम जैदी के मुताबिक इससे कोरोना की जांच आसान होगी। आईसीएमआर के मुताबिक यह टेस्ट किट साउथ कोरिया कंपनी के साथ उसका ज्वाइंट वेंचर है। अगर यह सफल रहा तो दुनिया के लिए एक मिसाल बनेगा। क्योंकि, दुनिया में कोरोना का एंटीजन टेस्ट अभी तक नहीं शुरू हुआ है। इसका प्रयोग भारत में ही हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

24 में मिले बुखार, खांसी के लक्षण

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू किए गए सर्वे में दूसरे दिन 24 लोगों में बुखार, खांसी के लक्षण मिले हैं। इसके अलावा 197 लोग ऐसे मिले हैं, जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं। जांच के लिए बुधवार को 220 टीमों को लगाया गया था। टीमों ने 10627 घरों का भ्रमण किया और 44516 लोगों की स्क्रीनिंग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें