प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंके जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश (17) के रूप में हुई। वह करेली के सदियापुर का रहने वाला था। पुलिस का दावा है कि इस जघन्य हत्याकांड को उसके ही रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रयागराज में 11वीं के छात्र पीयूष की हत्या की दास्तान सुनकर पुलिसकर्मी भी सिहर उठे। आरोपी रिश्ते के दादा शरण सिंह ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने ही भतीजे के बेटे को काम के बहाने घर बुलाया और भीतर ले जाकर पहले सिर पर वार कर अचेत कर दिया। इसके बाद हाथों से गला दबाकर उसकी जान ले ली।
हत्या के बाद हेक्सा ब्लेड से उसके हाथ-पैर और सिर अलग कर दिए और फिर इन्हें एक-एक कर ठिकाने लगा दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शरण सिंह मृतक छात्र के घर के पास ही रहता था। छात्र रोज सुबह स्कूल जाने के लिए निकलता था और मंगलवार सुबह भी वह स्कूल जा रहा था।
जंगल में फेंक आया कटे हुए हाथ-पैर और सिर
इसी बीच उसने उसे बहाने से अपने घर बुला लिया। अंदर पहुंचते ही सिर पर पीछे से वार कर उसे अचेत कर दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कटे हुए हाथ-पैर और सिर को थैले में भरकर करेंहदा जंगल में फेंक आया।
विज्ञापन
3 of 11
Prayagraj Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
फिर घर लौटा और धड़ को पॉलिथीन में लपेटकर अपनी स्कूटी पर रखा। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्र के नाले में फेंककर वापस चला आया। पूछताछ के दौरान जब आरोपी ने वारदात का तरीका कबूल किया तो वहां मौजूद पुलिस अफसर और जवान भी स्तब्ध रह गए।
4 of 11
थाने का घेराव करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां पर टूटा गमों का पहाड़
मृतक की मां कामिनी रो-रोकर बेहाल हैं। पति की मौत के बाद पीयूष ही उसके जीवन का सहारा था। वह यही कहकर बिलख रही थी कि मुझे क्या पता था कि मेरा बेटा स्कूल जाने के लिए निकला है और वापस कभी नहीं लौटेगा।
अब मैं किसके सहारे रहूंगी। सदियापुर गुरुद्वारे के पास स्थित बस्ती में घटना के बाद मातम पसरा है। लोग कहते हैं कि जिसने भी पीयूष को जाना, वह उसकी सादगी और होनहार स्वभाव का कायल था। मोहल्लेवासियों का कहना है कि रिश्ते का दादा ही दरिंदा बन जाएगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
6 of 11
थाने का घेराव करते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करेली थाने का घेराव, आरोपी को फांसी देने की मांग
घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देर शाम सैकड़ों लोग करेली थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपी को फांसी देने की मांग करने लगे। भीड़ बढ़ती देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। हालात काबू से बाहर न हों, इसके लिए आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली आक्रोशित भीड़ को समझाया गया।
विज्ञापन
7 of 11
Prayagraj Murder
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटी के स्टीकर से हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्यारोपी तक पहुंचने में घटना में प्रयुक्त स्कूटी पर लगे स्टीकर की अहम भूमिका रही। सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल में सामने आया कि जिस स्कूटी से सिरकटी लाश औद्योगिक क्षेत्र में फेंकी गई थी, उस पर धार्मिक लोगो वाला स्टीकर लगा था।
8 of 11
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज के जरिए तलाश करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो पता चला कि यह स्कूटी सदियापुर गुरुद्वारे के पास स्थित बस्ती से आई थी। वहां सादे कपड़ों में पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने सुरागरसी की तो जानकारी मिली कि धार्मिक लोगो वाला स्टीकर लगी स्कूटी शरण सिंह के पास है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह फरार मिला। फोन भी बंद था। इसके बाद ही वह शक के घेरे में आ गया। जांच में कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और आखिरकार वह गिरफ्तार कर लिया गया।
9 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंके जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश (17) के रूप में हुई। वह करेली के सदियापुर का रहने वाला था। पुलिस का दावा है कि इस जघन्य हत्याकांड को उसके ही रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने अंजाम दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर मृतक छात्र का कटा हुआ सिर और हाथ-पैर भी बरामद कर लिए गए।
औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे एक स्कूटी सवार युवक पॉलिथीन में लिपटा क्षत-विक्षत शव फेंककर फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस ने मौके तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। मिर्जापुर रोड पर लगे 50 से अधिक कैमरों की जांच में पता चला कि स्कूटी सवार शहर की ओर से आया था।
10 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है आरोपी
पुराने पुल से होकर वह प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के रास्ते औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। फुटेज खंगालते हुए पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और पता चला कि स्कूटी सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहने वाले शरण सिंह की है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।
बस्ती में सुरागरशी के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि शरण सिंह के भतीजे का बेटा और 11वीं का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह से ही गायब है। उसके पिता अजय सिंह का निधन हो चुका है और वह अपनी मां कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था। सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री नगर, करेली में पढ़ता था।
मां कामिनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे बेटा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रोजाना दोपहर 2:30 बजे तक लौट आता था, लेकिन उस दिन वापस नहीं आया। स्कूल जाकर पता चला कि वह वहां पहुंचा ही नहीं।
पुलिस ने शरण सिंह की तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद उसे करेली क्षेत्र से ही हिरासत में ले लिया। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया।