प्रयागराज जिले का गंगापार इलाका एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड से दहल उठा। थरवई के खेवराजपुर में अधेड़ दंपती समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। उन्हें पीट-पीटकर और नुकीले हथियार से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों में दंपती की बहू व बेटी भी शामिल हैं। हत्यारों ने दंपती की एक साल की पौत्री को भी मार डाला। कत्ल के बाद घर के एक कमरे को आग के हवाले कर हत्यारे फरार हो गए। खास बात यह कि दंपती की एक अन्य पौत्री सुरक्षित मिली। पुलिस मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार भोर में 4.30 बजे के करीब घर से धुआं निकलता देख कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो भीतर का दृश्य देखकर दहल उठे। आंगन में दंपती, उनकी बेटी और बरामदे में बहू व एक साल की साक्षी खून से लथपथ मृत पड़े थे। जबकि पांच साल की मीनाक्षी बिस्तर पर पड़ी बिलख रही थी।
विज्ञापन
2 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल और खून से लथपथ चारपाई।
- फोटो : अमर उजाला
बरामदे से सटे हुए कमरे में आग लगी थी और यहीं से धुआं निकल रहा था। सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और फिर आग पर काबू पाया गया। एक परिवार की पांच लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। जानकारी पर सुनील और डीएम-एसएसपी समेत तमाम अफसर भी पहुंच गए। बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
3 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बहू व बेटी के अस्तव्यस्त थे कपड़े
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दंपती की बहू व बेटी के कपड़े अस्तव्यस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ अनहोनी हुई है। पांचों के सिर व चेहरों पर चोट के निशान थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पीट-पीटकर व नुकीले हथियार से गोद-गोदकर उनकी हत्या की गई। पुलिस घंटों जांच पड़ताल में लगी रही। मौके पर डॉग स्क्वाएड व फोरेंसिक टीम भी पहुंची, लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका।
4 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी से बहस करते परिजन और ग्रमीण।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल को हाथ तक नहीं लगाया हत्यारों ने
सुनील ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। पत्नी मऊआइमा की रहने वाली थी। जीवन यापन के लिए उसने प्रयाग स्टेशन के पास गुमटी खोल ली थी। दुकान देर रात तक खुली रखने केलिए रोज घर आना संभव नहीं हो पाता था, ऐसे में वह दो-तीन दिन पर एक बार घर आता था। उसने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी घरवालों से बात हुई थी और तब सब कुछ सामान्य था।
विज्ञापन
5 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके जांच करते आईजी।
- फोटो : अमर उजाला
बताया कि पिता के पास ही मोबाइल फोन था और इसी से वह पत्नी व बच्चों से बात करता था। खास बात यह कि हत्यारों ने राजकुमार के मोबाइल फोन को हाथ तक नहीं लगाया। जांच पड़ताल के दौरान यह घटनास्थल से ही बरामद हुआ जिस पर फोरेंसिक टीम ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
6 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
तो चहारदीवारी फांदकर की वारदात?
घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद यह भी चर्चा रही कि हत्यारों ने चहारदीवारी फांदकर घर के भीतर प्रवेश किया। फिर वारदात को अंजाम देने के बाद इसी तरीके से भाग निकले। दरअसल पुलिस जब सूचना पर मौके पर पहुंची तो मुख्य दरवाजा भीतर से बंद मिला। पीछे की ओर एक और दरवाजा है लेकिन वह भी बंद था। घर की चहारदीवारी बहुत ऊंची नहीं है और इसे आसानी से पार किया जा सकता है। ऐसे में यही माना जा रहा है कि हत्यारे चहारदीवारी फांदकर घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
7 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते डीएम-एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारों और हत्या का मकसद साफ नहीं है। हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की सात टीमें बनाई गई हैं। अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अजय कुमार, एसएसपी
8 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या पर सियासत तेज हो गई है। घटना की जानकारी होते ही शनिवार शाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक विधायक शिवपाल यादव प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिजनों का हाल जानकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना स्थल का दौरा भी किया।
9 of 10
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसपी के समक्ष विरोध दर्ज कराते सपाई।
- फोटो : अमर उजाला
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव शाम करीब 4.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां आधा घंटा रुके और पार्टी पदाधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। वह मीडिया से दूरी बनाते हुए सीधे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा देने, परिवार के एकसदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर ठोस कार्यवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन देंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने चुप्पी साध ली।