प्रयागराज के थरवई में शुक्रवार रात को हुए सामूहिक हत्याकांड में मारे गए परिवार से जुड़े दो विवाद रविवार को सामने आए। मृतक दंपती के बेटे सुनील यादव ने पुलिस को दो युवकों के बारे में बताया। इनमें से एक उसकी पत्नी का रिश्तेदार है जबकि दूसरा गांव का ही पशु व्यापारी है। पत्नी के रिश्तेदार युवक से उसका विवाद भी हुआ था, क्योंकि वह पत्नी को फोन करता था। उधर, पशुओं का व्यापार करने वाले युवक से करीब 15 दिन पहले उसके पिता से विवाद हुआ था। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने एक बार फिर सुनील से पूछताछ की तो कुछ अहम बातें सामने आईं। उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष का एक युवक उसकी पत्नी को फोन करता था। यह पत्नी का रिश्तेदार था, ऐसे में शादी के बाद उसके घर भी आता-जाता रहता था। बाद में एक दिन पता चला कि वह उसकी पत्नी को अक्सर फोन किया करता था। मना करने के बावजूद वह कॉल करता था।
विज्ञापन
2 of 9
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल और खून से लथपथ चारपाई।
- फोटो : अमर उजाला
फोन पर हुई थी तीखी नोकझोंक
इस बात की जानकारी पत्नी ने दी तो उसने रिश्तेदार युवक को फोन कर फटकारा भी था। इसके बावजूद वह नहीं माना तो एक दिन फोन पर ही गालीगलौज भी हो गई थी। लेकिन यह घटना करीब एक साल पहले की है। इसके अलावा उसने एक अन्य युवक के बारे में बताया।
विज्ञापन
3 of 9
मृतक मां-बेटी के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि करीब 15 दिन पहले इस युवक से उसके पिता का विवाद हुआ था। गांव में ही रहने वाला यह युवक पशुओं का व्यापार करता है। उसने उसके पिता से भी पशु खरीदे थे और लेनदेन को लेकर उनका लेनदेन की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। उनसे पूछताछ की जाएगी।
4 of 9
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डेरी संचालक से जारी रही पूछताछ
उधर शक के आधार पर एक दिन पहले ही हिरासत में लिए गए डेरी संचालक से रविवार को भी पूछताछ जारी रही। नदियाव गांव के डेरी संचालक पर आरोप है कि वह मृतक के घर में तांकझांक करता था। रास्ते से आने-जाने के दौरान ही वह अक्सर मृतक के घर के सामने बेवजह रुक जाता था।
विज्ञापन
5 of 9
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते डीएम-एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
इस बात की जानकारी खुद सुनील ने पुलिस को दी। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उससे पूछताछ में कोई अहम बात सामने नहीं आई है। शक के दायरे में होने केकारण उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर भी निकलवाई जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि घटना वाली रात वह कहां था।
विज्ञापन
6 of 9
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के दौरान लगाईगई आग से जले सामान में छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
टीमों को अलग-अलग टास्क, एसटीएफ भी लगी
वहीं, खुलासे में लगी टीमों में से प्रत्येक टीम को अलग-अलग टास्क दिया गया है। मसलन, इलाके में रहने वाले खानाबदोशों का सत्यापन, चिह्नित अपराधियों की मौजूदा स्थिति, खेवराजपुर व मऊआइमा में परिवार के लोगों से विस्तृत पूछताछ, घटनास्थल तक आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पड़ताल समेत अन्य टास्क टीमों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
7 of 9
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद मौके पर तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पूर्व में हुए सामूहिक हत्याकांडों की सभी वारदातों की समीक्षा में भी एक टीम लगाई गई है। सामूहिक हत्याकांड के खुलासे में शासन के निर्देश पर एसटीएफ भी लग गई है। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि एसटीएफ की 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
8 of 9
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद घर में लगाई गई आग।
- फोटो : अमर उजाला
गंगापार के सभी थाना क्षेत्रों की 12 घंटे में मांगी रिपोर्ट
सामूहिक हत्याकांडों की लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए गंगापार क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था को सुद्ढ़ करने में अफसर जुट गए हैं। इसके तहत गंगापार के सभी 13 थाना क्षेत्रों की पुलिसिंग की समीक्षा की जिम्मेदारी राजपत्रित पुलिस अफसरों को दी गई है।
थरवई के खैवजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों को समझाते जिलाधिकारी और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट दें। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में रात के वक्त 12 से भोर में चार बजे तक सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि खासतौर से ग्रामीण इलाकों में इस अवधि में सड़क पर घूमने वाले हर शख्स से पूछताछ और चेकिंग की जाए।