नागवासुकी मंदिर में प्रार्थना करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद।
- फोटो : prayagraj
विपक्षी पार्टियों द्वारा ब्राह्मणों को भरमाने के प्रयास को छलावा बताते हुए कहा कि बसपा पार्टी का नारा तिलक, तराजू और तलवार, आज भी सबको याद होगा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रयागराज में अब तक हुए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा भी रखा। इसके पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ पर समिति के लोगों ने डिप्टी सीएम का माल्यार्पण किया। यहां संत श्री धराचार्य ने गदा देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद दुबे ने किया। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, नर सिंह, रवि केसरवानी, विशाल अग्रवाल, राजू पाठक, तीर्थराज पांडेय, अनुपमा पांडेय, रमेश पासी, पवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
सर्किट हाउस में सुनीं समस्याएं, दारागंज पीएचसी का लिया जायजा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अफसरों से लोगों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम दारागंज स्थित पीएचसी में संचालित कोविड वैक्सीन कैंप भी पहुंचे। वहां टीका लगाने आए लोगों से उन्होंने बातचीत की। पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में तीन बजे सड़क मार्ग द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद लखनऊ को रवाना हो गए।
नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा किनारे लगेगी स्टील की रेलिंग
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा किनारे स्टील की रेलिंग लगाने की घोषणा की। कहा कि मंदिर का भी जीर्णोद्धार होगा। इस दौरान उन्होंने शंख बजाकर उपस्थित भक्तों का उन्होंने मन मोह लिया।